सुकमा

IED Recovered in Sukma: नक्सलियों की बड़ी साजिश नाकाम, 10 किलो का आईईडी बरामद कर जवानों ने किया डिफ्यूज

IED Recovered in Sukma: एंटी नक्सल ऑपरेशन के दौरान जवानों को बड़ी सफलता हाथ लगी है। सर्च ऑपरेशन के दौरान जवानों ने 10 किलो का IED बरामद किया।
less than 1 minute read
Jan 07, 2025
IED Recovered in Sukma

IED Recovered in Sukma: जवानों ने एक बार फिर से नक्सलियों के मंसूबों पर पानी फेर दिया। सुरक्षा बलों ने नक्सलियों के लगाए आईईडी को बरामद कर उन्हें निष्क्रिय कर दिया। इससे साफ तौर पर नक्सलियों की बौखलाहट देखी जा सकती है।

IED Recovered in Sukma: नक्सलियों के नापाक मंसूबो पर फिरा पानी

बता दें कि सोमवार को बड़ी नक्सली घटना को अंजाम देने के बाद आज सुकमा में आईईडी बरामद किया गया है। (chhattisgarh news) जवानों ने नक्सलियों के नापाक मंसूबो पर पानी फेरते हुए कोंटा गोलापल्ली रोड में बेलपोच्चा के पास IED बरामद कर डिफ्यूज किया है।

8 सुरक्षाकर्मी और एक वाहन चालक मारे गए

दरअसल, सुकमा जिले में पुलिस ने नक्सलियों द्वारा लगाया गया 10 किलोग्राम की शक्तिशाली बारूदी सुरंग (आईईडी) बरामद की है। पुलिस अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी। (cg naxal news) पुलिस अधिकारियों ने बताया कि यह बरामदगी पड़ोसी बीजापुर जिले में सोमवार को सुरक्षाबलों के एक वाहन को शक्तिशाली विस्फोट से उड़ाने की घटना के दूसरे दिन हुई है। इस घटना में 8 सुरक्षाकर्मी और एक वाहन चालक की मारे गए।

बड़ा हादसा टला

IED Recovered in Sukma: सूत्रों के अनुसार, उसूर ब्लॉक के आवापल्ली थाना क्षेत्र के तहत आवापल्ली थाना और सीआरपीएफ की टीम पगडंडी रास्ते पर गश्त लगा रही थी, तभी उन्हें ग्राम मुरदण्डा के पास दो आईईडी मिले। ये आईईडी बीयर बॉटल में प्लांट की गई थीं, जिनका वजन दो-दो किलो था। सीआरपीएफ की बीडी टीम ने तत्परता से इन आईईडी को बरामद कर उन्हें सुरक्षित तरीके से निष्क्रिय किया। इससे एक बड़ा हादसा टल गया।

Updated on:
07 Jan 2025 05:39 pm
Published on:
07 Jan 2025 05:39 pm