दो दिन पहले सर्चिग पर निकली डीआरजी की पार्टी आई नक्सलियों द्वारा बिछाई आइइडी की चपेट में आने वाले 4 जवानों में एक जवान के शहीद होने की खबर आई है।
सुकमा. नक्सलियों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। शनिवार दोपहर 12 बजे के करीब नक्सलियों के बिछाए आइइडी के चपेट में आने से 4 जवान घायल हो गए थे। अभी अभी मिली जानकारी के अनुसार गंभीर रूप से घायल जवान ज्ञान धर प्रधानी शहीद हो गए है।
पहले आ रही खबर के अनुसार सर्चिंग पर निकले जवानों में से आइइडी की चपेट में आने से 4 जवान घायल हुए थे जिसमें एक की हालत गंभीर बताई जा रही थी। गंभीर जवान ज्ञानधर प्रधानी की सांसे थमने से वो शहीद हो गए है। अब केवल तीन जवान घायल स्थिती में है।
3. फूल चंद बघेल
मिली जानकारी के अनुसार दो दिन पहले डीआरजी की सर्चिंग पार्टी नक्सल विरोधी ऑपरेशन के तहत जंगलों की ओर निकली थी। शनिवार दोपहर सर्चिंग कर वापसी के दौरान सुकमा के फूलबगड़ी थानाक्षेत्र के अंतर्गत थाना से करीब 5-7 किलोमीटर की दूरी पर केरलापाल के रबड़ीपारा में नक्सलियों के द्वारा बिछाए गए आइइडी की चपेट में आने से 4 जवान घायल हो गए थे। जिसमें एक जवान की हालत गंभीर होने के चलते वो शहीद हो गए।
इलाज के लिए लाया गया सुकमा
ज्ञात हो कि, आइइडी की चपेट में आने के तुरंत बाद ही फोर्स ने घायलों को बेहतर इलाज के लिए घायलों को सुकमा लाया गया है। जहां से उनकी स्थिती को देखते हुए हेलीकॉप्टर से रायपुर ले जाने की तैयारी की जाएगी
एएसपी ने की पुष्टि
सुकमा एएसपी शलभ सिंह ने घटना की पुष्टि करते हुए पत्रिका को बताया कि, दो दिन पहले सर्चिंग पर निकले जवान शनिवार को वापसी के दौरान आइइडी की चपेट में आने से टोली के 4 जवान घायल हो गए थे। जिसमें से एक जवान ज्ञानधर प्रधानी की हालत गंभीर बताई जा रही थी। लेकिन अभी आए अपडेट के अनुसार गंभीर रूप से घायल जवान ज्ञानधर प्रधानी शहीद हो गए है।