सुकमा

Naxalite Arrested: सर्च ऑपरेशन में 5 लाख के दो इनामी नक्सली गिरफ्तार, विस्फोटक सामग्री बरामद

Naxalite Arrested: सुकमा जिले के चिंतलनार थाना क्षेत्र में पुलिस ने नक्सल उन्मूलन अभियान के तहत दो इनामी नक्सलियों को गिरफ्तार किया है।
less than 1 minute read
• •
Updated: 9 Nov 2025, 11:56 AM IST
विस्फोटक के साथ दो इनामी नक्सली गिरफ्तार (photo source- Patrika)
विस्फोटक के साथ दो इनामी नक्सली गिरफ्तार (photo source- Patrika)

Naxalite Arrested: पुलिस ने नक्सल उन्मूलन अभियान के तहत चिंतलनार थाना क्षेत्र में दो इनामी नक्सलियों को विस्फोटक सामग्री के साथ गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार नक्सलियों में एक पर 3 लाख और दूसरे पर 2 लाख रुपए का इनाम घोषित था। मुखबिर की सूचना पर 6 नवंबर को डीआरजी, जिला बल और 203 कोबरा बटालियन की संयुक्त टीम ग्राम भीमापुरम की ओर सर्च ऑपरेशन पर निकली थी।

Naxalite Arrested: आईईडी प्लांट करने की योजना

इस दौरान जंगल में दो संदिग्धों को पकड़ा गया। पूछताछ में उन्होंने अपना नाम ताती बंडी, इनामी 3 लाख रुपए और पदाम हड़मा, इनामी 2 लाख रुपए निवासी गुण्डराजगुड़ा बताया। नक्सली इन सामग्रियों से सुरक्षा बलों को नुकसान पहुंचाने के लिए आईईडी प्लांट करने की योजना बना रहे थे। पुलिस दोनों से पूछताछ कर रही है।

यह सामान बदामद

Naxalite Arrested: दोनों के पास से 9 नॉन-इलेक्ट्रिक डेटोनेटर, 5 जिलेटिन रॉड, 45 फीट कोर्डेक्स वायर, 55 मीटर बिजली वायर और 14 फीट यूज वायर बरामद किए गए।

Updated on:
9 Nov 2025, 11:56 AM IST
Published on: