सुकमा

शुरू हो गया वो सप्ताह जिसमें 15 सालों से इन इलाकों में थम जाता है सब कुछ, जानिये क्या है वजह

सप्ताह को लेकर बस्तर आईजी विवेकानंद सिन्हा ने अलर्ट जारी कर दिया है वहीं अंदरूनी इलाकों में भी सर्चिंग तेज कर दी है। दंतेवाड़ा उपचुनाव को देखते हुए इधर नक्सली भी बड़ी घटनाओं की फिराक में है एेसे में यहां शांतिपूर्ण चुनाव कराना भी पुलिस के लिए चुनौती से कम नहीं है।
2 min read
• •
Updated: 22 Sep 2019, 5:46 PM IST
शुरू हो गया वो सप्ताह जिसे पिछले 15 साल से टालने की कोशिश कर रहे सेना के जवान, जानिये क्या है वजह
शुरू हो गया वो सप्ताह जिसे पिछले 15 साल से टालने की कोशिश कर रहे सेना के जवान, जानिये क्या है वजह

जगदलपुर. Naxalites foundation day in Chhattisgarh: नक्सलियों का स्थापना सप्ताह शनिवार से शुरू हो गया है। इसे देखते हुए पुलिस भी मुस्तैद है। नक्सलियों के स्थापना दिवस को ध्यान में रखते हुए किरंदुल से विशाखापटनम जाने वाली पैसेंजर ट्रेन को जगदलपुर में ही रोक दिया गया है।

इसके चलते मुसाफिरों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ज्ञात हो कि किरंदुल से विशाखापटनम जाने वाले पैसेंजर करीब 135 किमी का सफर माओवाद प्रभावित इलाके से तय करती है। इस्टकोस्ट रेलवे के पीआरओ ने जारी बयान में बताया कि सुरक्षा के मद्देनजर एहतियातन एेसा किया जा रहा है।

स्थापना सप्ताह को लेकर बस्तर आईजी विवेकानंद सिन्हा ने अलर्ट जारी कर दिया है वहीं अंदरूनी इलाकों में भी सर्चिंग तेज कर दी है। दंतेवाड़ा उपचुनाव को देखते हुए इधर नक्सली भी बड़ी घटनाओं की फिराक में है एेसे में यहां शांतिपूर्ण चुनाव कराना भी पुलिस के लिए चुनौती से कम नहीं है। वहीं नक्सली जगह-जगह पर्चा फेंककर और बैनर टांगकर स्थापना सप्ताह बनाने की मांग कर चुके हैं।

मालूम हो कि 21 सितम्बर 2004 को माओवादी संगठन सीपीआई एमएल, पीपुल्स वार ग्रुप व एमसीसीआई का विलय हुआ था। तीनों नक्सली संगठनों ने मिलकर भाकपा माओवादी नामक नए नक्सली संगठन की स्थापना की थी। इसके बाद से ही नक्सली अपने संगठन का स्थापना दिवस मनाते आ रहे हैं। इस साल भी नक्सली अपनी पार्टी का 15 वां स्थापना दिवस मनाने जा रहे हैं।

इसके लिए वे अपने प्रभाव वाले इलाकों में एक हफ्ते से जगह-जगह पर्चे व बैनर टांगकर स्थापना दिवस मनाने की बात कह रहे हैं। स्थापना दिवस के मौके पर बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक में रहते हैं। इसलिए आईजी विवेकानंद सिन्हा ने बताया कि सभी थाने, चौकियों व कैंप के लोगों को अलर्ट कर दिया गया है। वहीं दंतेवाड़ा, सुकमा और बीजापुर इलाके में सर्चिंग तेज कर दी गई है।

Updated on:
22 Sep 2019, 5:46 PM IST
Published on: