
दहल सकता है छत्तीसगढ़, जैश-ए-मोहम्मद की धमकी के बाद देश भर के नक्सली भी हो रहे इकट्ठा
सुकमा. Jaish-E-Mohammed and Hardcore Naxalite: बीते रविवार को जैश ए मोहम्मद नाम के आतंकी संगठन ने दुर्ग के रेलवे स्टेशन को उड़ाने की धमकी दी थी। बुद्धवार को पुलिस को सुचना मिली है की बस्तर संभाग में बड़ी संख्या में बाहरी नक्सली इकठ्ठा हो रहे हैं। सूचना मिलने के बाद से ही सुरक्षाबलों को अलर्ट कर दिया गया है।
जानकारी के अनुसार 14 सितंबर को सुकमा में नक्सलियों के साथ हुए मुठभेड़ के बाद पुलिस ने वहां से इंसास रायफल बरादम किए थे। जानकारों का कहना है की ये रायफल प्रदेश की नहीं बल्कि दूसरे राज्य की है। सुकमा एसपी शलभ सिन्हा ने भी इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि बाहरी नक्सलियों का जमावड़ा देखा जा रहा है। सुकमा में पिछले एक सप्ताह में नक्सली गतिविधियां भी बढ़ी है।
ऐसी मिली जानकारी
सुरक्षाबलों को सुचना मिली की सुकमा जिले के बुर्कापाल इलाके में नक्सलियों ने सड़क काटना और बैनर पोस्टर लगाना शुरू किया है। सुरक्षाबल मौके पर पहुंचे तो वहां उनकी हुई मुठभेड़ में तीन नक्सली मारे गए और एक इंसास रायफल समेत भारी मात्रा में हथियार भी बरामद किया गया था।
मुठभेड़ के बाद पुलिस लगातार बरामद इंसास के बारे में पता कर रही थी। नक्सलियों के पास से बरामद हुए हथियार सुरक्षाबलों से लुटे हुए थे। ऐसे में जब उन्होंने छत्तीसगढ़ में पता किया त कहीं से भी किसी जवान के हथियार से बरामद हुआ हथियार मैच नहीं हो पाया।
उपचुनाव हो सकता है नक्सलियों का टारगेट
दंतेवाड़ा के विधायक भीमा मंडावी की नक्सलियों ने लोकसभा चुनाव प्रचार के दौरान हत्या कर दी थी। अब दंतेवाड़ा में उपचुनाव होने वाले हैं ऐसे में नक्सली फिर किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक में हैं। जिसे ध्यान में रखते हुए जिले में अलर्ट जारी कर दिया गया है।
दुर्ग में आतंकी हमले की धमकी
रविवार को जैश ए मोहम्मद नाम के आतंकी संगठन ने दुर्ग के रेलवे स्टेशन को उड़ाने की धमकी दी थी।ऐसे में इसे और भी गंभीरता से लिया जा रहा है। दुर्ग समेत प्रदेश के सभी रेलवे स्टेशन की सुरक्षा बढ़ा दी गयी है और सुरक्षाबलों को अलर्ट कर दिया है।
Published on:
17 Sep 2019, 5:09 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.