सुकमा

मिशन 2018 ! सामान्य के साथ ही सौर उर्जा का भी किया जाएगा उपयोग, हरेक घरों में होगी रौशनी

मजरे-टोले को रोशन करने लक्ष्य किया तय, सांसद ने ली जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति दिशा की बैठक।
2 min read
• •
Updated: 13 Dec 2017, 8:57 PM IST
मिशन 2018 ! सामान्य के साथ ही सौर उर्जा का भी किया जाएगा उपयोग, जिले के हरेक-घरों में होगी रौशनी
मिशन 2018 ! सामान्य के साथ ही सौर उर्जा का भी किया जाएगा उपयोग, जिले के हरेक-घरों में होगी रौशनी

सुकमा. जिला कार्यालय के सभाकक्ष में सोमवार को बस्तर सांसद दिनेश कश्यप की अध्यक्षता में जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक हुई। इसमें कलक्टर जय प्रकाश मौर्य ने सांसद तथा समिति के अन्य सदस्यों के समक्ष जिले में मनरेगा के तहत चल रहे कार्य कार्य तथा भुगतान के संबंध में जानकारी दी।

जनप्रतिनिधियों ने की शिकायत
जनप्रतिनिधियों ने मनरेगा के भुगतान संबंधी शिकायत किए। इसका समिति के समक्ष जल्द निराकरण की जानकारी कलक्टर मौर्य ने दी। बैठक में कुकानार क्षेत्र पंचायत के हस्तांतरण की कार्यवाही के संबंध में समितियों को जानकारी दी। पीएमजीएसवाय, एनएच सड़क निर्माण की प्रगति में चर्चा की गई। इसमें समिति के सदस्यों व जनप्रतिनिधियों ने अपूर्ण कार्य को जल्द से जल्द पूर्ण कराने कहा गया। सड़क निर्माण में गुणवत्ता का ध्यान रखने कहा।

स्वच्छ भारत मिशन पर भी दिया जोर
बैठक में सामाजिक सहायता कार्यक्रम, पीएम शहरी आवास योजना, पीएम आवास ग्रामीण योजना के क्रियान्वयन में जिले में 2011 का सर्वे सही नहीं होने की जानकारी दिशा के अध्यक्ष को कलक्टर मौर्य ने दी। स्वच्छ भारत मिशन के तहत् सांसद कश्यप ने जिले के जनप्रतिनिधियों को ग्रामीणों को शौचालय का उपयोग करने के लिए प्रेरित करने कहा। समेकित वॉटर शेड प्रबंधक कार्यक्रम के समीक्षा के दौरान इत्तापारा, बोड़को के ग्रामीणों से मिली शिकायत का निराकरण करने समिति के सदस्यों ने कहा।

जून 2018 तक शत प्रतिशत विद्युतीतरकण का लक्ष्य
जून 2018 तक पूरे जिले को शत-प्रतिशत विद्युतिकरण करने के लक्ष्य को पूर्ण करने कहा गया, जिसे सौर ऊर्जा व सामान्य ऊर्जा से किया जाएगा। इस अवसर पर समिति के सदस्य जिपं अध्यक्ष हरीश कवासी, नपा अध्यक्ष लक्ष्मीबाई, जपं अध्यक्ष सुकमा आराधना मरकाम, जपं अध्यक्ष छिन्दगढ़ देवाराम मण्डावी, धनीराम बारसे, मनोज देव, दिलीप पेद्दी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Published on: