सुकमा

फिल्मी स्टाइल में वेश बदल कर जुआरियों तक पहुंचे पुलिस वाले, सच पता चला तो मच गयी भगदड़

नगरनार के प्रभारी डीएसपी भावेश समरथ ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली थी कि सुलियागुड़ा में बड़ी संख्या में लोग जुआ खेल रहे हैं। इसके लिए पहले पुलिस की एक टीम सिविल ड्रेस में इलाके की सर्चिंग की।
less than 1 minute read
• •
Updated: 15 Oct 2019, 7:40 PM IST
फिल्मी स्टाइल में वेश बदल कर जुआरियों तक पहुंचे पुलिस वाले, सच पता चला तो मच गयी भगदड़
फिल्मी स्टाइल में वेश बदल कर जुआरियों तक पहुंचे पुलिस वाले, सच पता चला तो मच गयी भगदड़

जगदलपुर. नगरनार के कुरंदी इलाके में जुआ खेलने वालों को पुलिस ने शनिवार को फिल्मी स्टाइल से पकड़ा। वे ग्रामीणों की वेश-भूषा धारण कर कुरंदी के सुलियागुड़ा इलाके में पहुंचे। धरपकड़ की कार्रवाई जैसे ही पुलिस ने शुरू की फड़ में बैठे लोग भागने की कोशिश करने लगे।

इस दौरान पुलिस ने 10 लोगों को दौड़ाकर गिरफ्तार कर लिया। इनके पास से 1 लाख रुपए बरामद किए। नगरनार के प्रभारी डीएसपी भावेश समरथ ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली थी कि सुलियागुड़ा में बड़ी संख्या में लोग जुआ खेल रहे हैं। इसके लिए पहले पुलिस की एक टीम सिविल ड्रेस में इलाके की सर्चिंग की। इसके बाद वे ग्रामीण वेश-भूषा में इनके पास पहुंचे।

पहुंचने के बाद जैसे ही इनको पकडऩे की कार्रवाई शुरू की तो सभी भागने लगे। इसके बाद छोटी-छोटी टीम बनाकर इन्हें पकडऩे भेजा और दौड़ा-दौड़ाकर राजेश सिंह, राजेश कुमार, सुनील राणा, प्रकाश पाढ़ी, सुभाष चौबे, दयाराम सेठिया, उत्तम कुमार, दीपक सिंह, कृष्ठा स्वामी, रवि कश्यप समेत 10 लोगों को पकड़ा। इनके पास से 10 मोबाइल फोन और एक लाख चार हजार रुपए बरामद किए गए।

Updated on:
15 Oct 2019, 7:40 PM IST
Published on: