सुकमा

गंगोत्री से दंडवत करते हुए रामेश्वरम जा रहा साधुओं का दल

CG Sukma News : दिगंबर अखाड़ा से जुड़े वैष्णव धर्म के साधुओ का एक दल जो दंडवत करते हुए गंगोत्री से जल लेकर रामेश्वरम के लिए निकला है।  
less than 1 minute read
• •
Updated: 5 May 2023, 3:38 PM IST
गंगोत्री से दंडवत करते हुए रामेश्वरम जा रहा साधुओं का दल
गंगोत्री से दंडवत करते हुए रामेश्वरम जा रहा साधुओं का दल

CG Sukma News : सुकमा अखाड़ा से जुड़े वैष्णव धर्म के साधुओ का एक दल जो दंडवती करते हुए गंगोत्री से जल लेकर रामेश्वरम जा रहे है। यह 6 सदस्यी साधुओं का दल सुकमा पहुंचे और बुधवार को सुकमा से आगे कोन्टा के लिए निकले। (CG Sukma News) साधुओं का दल ने बताया कि दिगंबर अखाड़ा से जुड़े वैष्णव धर्म के साधुओ का एक दल जो दंडवत करते हुए गंगोत्री से जल लेकर रामेश्वरम के लिए निकला है।

साधुओं का उद्देश्य जनकल्याण है

साधुओं ने बताया कि, उनका मात्र एक ही उद्देश्य जनकल्याण है, इसी उद्देश्य को लेकर वे पिछले तकरीबन सालभर से इसी तरह दंडवत करते हुए चल रहे हैं। (CG Sukma News) साधुओं ने कहा कब तक रामेश्वरम पहुंचेंगे यह उन्हें भी नहीं मालूम, लेकिन यह तो जरूर है कि, वह गंगोत्री का जल रामेश्वरम पहुंचकर जल से अभिषेक करेंगे। उन्होंने बताया कि इस दौरान हमें किसी भी प्रकार की समस्या नहीं हुई, उन्होंने बताया है कि जगह पर सहयोग किया जा रहा है,(CG Sukma News) जिससे उनका उत्साह आगे बढ़ता जा रहा है।

6 सदस्यीय साधुओं का दल इस तरह गंगोत्री से 29 जून 2022 को रामेश्वरम के लिए निकले है।

Published on: