8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मेगा ब्लॉक शुरू, शो-पीस बना हेल्पलाइन नम्बर, यात्री परेशान

CG Raipur News : यात्रियों को परेशानी न हो, इसलिए रेलवे ने उरकुरा से रायपुर और रायपुर से उरकुरा के बीच बसें चलवाईं। लेकिन रायपुर और उरकुरा में बसें नहीं दिखीं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रायपुर

•

image

Chandu Nirmalkar

•

Updated: 5 May 2023, 2:50 PM IST

मेगा ब्लॉक शुरू, शो-पीस बना हेल्पलाइन नम्बर, यात्री परेशान

मेगा ब्लॉक शुरू, शो-पीस बना हेल्पलाइन नम्बर, यात्री परेशान

CG Raipur News : रायपुर आरवी ब्लॉक हट के बीच दूसरी लाइन और यार्ड आधुनिकीकरण के लिए 4 से 10 मई तक रायपुर रेलवे स्टेशन पर मेगा ब्लॉक लिया गया है। इसके चलते गुरुवार को कई लोकल ट्रेनें रद्द रहीं। रात 9 बजे के बाद आने वाली एक्सप्रेस ट्रेनें रायपुर नहीं आईं। (CG Raipur News) उरकुरा से ही सरोना होते हुए आगे लिए रवाना हो गईं। यात्रियों को परेशानी न हो, इसलिए रेलवे ने उरकुरा से रायपुर और रायपुर से उरकुरा के बीच बसें चलवाईं। लेकिन रायपुर और उरकुरा में बसें नहीं दिखीं। यात्री गुरुवार को दिनभर हेल्पलाइन नम्बर पर जूझते रहे लेकिन दूसरी ओर से सिर्फ व्यस्त होने की जानकारी मिलती रही।

बता दें कि मेगा ब्लॉक के चलते सारनाथ एक्सप्रेस गोंदिया से जबलपुर होते हुए कटनी के लिए रवाना हो गई। रायपुर और भाटापारा के लोगों को इस वजह से दुर्ग जाकर ट्रेन पकड़ने के लिए परेशान होना पड़ा। इसी तरह रात 10.30 बजे आने वाली शिवनाथ एक्सप्रेस उरकुरा होकर रवाना हुई। (CG Raipur News) वहीं कोरबा और बिलासपुर से आने वाले यात्रियों को इस वजह से रायपुर पहुंचने में तकलीफों का सामना करना पड़ा। इसके अलावा रात 10 बजे के बाद आने वाली इतवारी एक्सप्रेस का स्टॉपेज भी उरकुरा रहा। इतवारी-बिलासपुर शिवनाथ एक्सप्रेस भी उरकुरा में रुकी। सरोना स्टेशन इसका अस्थायी ठहराव बना।

यह भी पढ़ें: बिल्डर पर बदमाशों ने आधी रात किया हमला, नगर निगम सभापति पहुंचे एसपी ऑफिस

यात्रियों के लिए रायपुर-उरकुरा तक नि:शुल्क 100 बसों की तैनाती

रेलवे के मेगा ब्लाक के दौरान यात्रियों की सुविधा के लिए 4 से 10 मई के बीच कुल 100 बसों का निशुल्क संचालन किया जाएगा। छत्तीसगढ़ यातायात महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष अनवर अली ने बताया कि 4 मई को 14 बस, 7 को 30 और 9 एवं 10 मई को 35 बसों रेलवे प्रशासन को उपलब्ध कराई गई है। (CG Raipur News) वहीं 4 से 10 मई के बीच करीब 30 सिटी बसों का संचालन किया जाएगा। यह सभी रायपुर रेलवे स्टेशन से उरकुरा स्टेशन के बीच सुबह से देर रात तक चलेंगी। इन विशेष बसों का संचालन रेल यात्रियों के लिए किया जाएगा।

यह भी पढ़ें: टीईटी-22 का संशोधित परीक्षा परिणाम-ई सर्टिफिकेट जारी

कई लोकल ट्रेनें रद्द

रात में लिए गए मेगा ब्लॉक के चलते दिन में भी कई लोकल ट्रेनें रद्द रहीं। जबकि, एक्सप्रेस ट्रेनें दिन में रायपुर रेलवे स्टेशन पहुंचीं। ऐसे में इन ट्रेनों पर यात्रियों का भार बढ़ गया। बता दें कि गुरुवार को बिलासपुर से ट्रेन नंबर 08727 बिलासपुर-रायपुर मेमू स्पेशल, 08729 रायपुर-डोंगरगढ़ मेमू स्पेशल, दुर्ग से 08718 दुर्ग-रायपुर मेमू स्पेशल, रायपुर से संख्या 08725 रायपुर-दुर्ग मेमू स्पेशल रद्द रहीं।