8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बिल्डर पर बदमाशों ने आधी रात किया हमला, नगर निगम सभापति पहुंचे एसपी ऑफिस

Raipur Crime News : बंजारी चौक नयापारा निवासी सुरेश ठाकुर जो कांग्रेस नेता भी हैं, बुधवार की रात शादी के एक कार्यक्रम से लौट रहे थे। इस दौरान रात करीब 1 बजे शांति चौक के पास पुराने बदमाश इम्मू और भोलू यादव बाइक से जा रहे थे।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रायपुर

•

image

Chandu Nirmalkar

•

Updated: 5 May 2023, 2:13 PM IST

There was a plan to rob SBI Bank, police arrested Nawadi Patel

There was a plan to rob SBI Bank, police arrested Nawadi Patel

Raipur Crime News : रायपुर पुरानी बस्ती इलाके में आधी रात बदमाशों ने एक बिल्डर पर हमला कर दिया। वे अपने परिवार के साथ शादी से लौट रहे थे। इस दौरान बाइक सवार बदमाशों ने उनकी कार पर हमला कर मारपीट भी की। इसकी शिकायत पर पुरानी बस्ती पुलिस ने अपराध दर्ज कर लिया है। एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

यह भी पढ़ें: टीईटी-22 का संशोधित परीक्षा परिणाम-ई सर्टिफिकेट जारी

पुलिस ने किया गिरफ्तार

पुलिस के मुताबिक , बंजारी चौक नयापारा निवासी सुरेश ठाकुर जो कांग्रेस नेता भी हैं, बुधवार की रात शादी के एक कार्यक्रम से लौट रहे थे। इस दौरान रात करीब 1 बजे शांति चौक के पास पुराने बदमाश इम्मू और भोलू यादव बाइक से जा रहे थे। सुरेश अपनी कार में थे। साइड को लेकर उनका विवाद हो गया। इसके बाद इम्मू और भोलू ने लाठी से कार का शीशा तोड़ दिया। गाली-गलौज करते हुए उस पर हमला भी किया। इसके बाद दोनों बदमाश भाग निकले। घटना की शिकायत पर पुरानी बस्ती पुलिस ने दोनों के खिलाफ अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया है। देर रात भोलू को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

यह भी पढ़ें: दो साल में 27 करोड़ रुपए की चपत, अब कार्रवाई की तैयारी

आदतन बदमाश है इम्मू

आजाद चौक इलाके में रहने वाला इम्मू आदतन बदमाश है। उसकी गिरफ्तारी अब तक नहीं हो पाई है। घटना पर नाराजगी व्यक्त करते नगर निगम के सभापति प्रमोद दुबे और अन्य लोग मामले की शिकायत करने एसपी ऑफिस पहुंचे थे। उन्होंने एसपी से घटना की शिकायत करते हुए त्वरित कार्रवाई की मांग की।

मुकेश सिंह, टीआई, पुरानी बस्ती