नगर निगम में 27 करोड़ का घोटाला, महापौर को कानों-कान नहीं लगने दी भनक, अब कार्रवाई की तैयारी
CG Raipur News : एजेंसी व अधिकारियों की मिलीभगत से निगम के खाते में मात्र पांच से छह करोड़ का ही राजस्व जमा हो रहा है। विज्ञापन एसेंजी ग्रेसफुल मीडिया प्राइवेट लिमिटेड पर गड़बड़ी का आरोप है।
CG Raipur News : रायपुर यूनिपोल पर विज्ञापन लगाकर एजेंसियों को दो साल में 27 करोड़ का फायदा पहुंचाने का मामला सामने आया है। मामले की शिकायत 8 मार्च 22 को राज्यपाल से की गई थी। (CG Raipur News) गुरुवार को महापौर ने मामले में निगम अधिकारियों को जांच के निर्देश दिए हैं।
हर यूनिपोल के एवज में एजेंसियां हर माह करीब चार लाख रुपये किराया ले रही हैं। इस तरह एक यूनिपोल से सालाना 48 लाख रुपए और 20 यूनिपोल से 9 करोड़ 60 लाख रुपये की कमाई की जा रही है। (CG Raipur News) लेकिन एजेंसी व अधिकारियों की मिलीभगत से निगम के खाते में मात्र पांच से छह करोड़ का ही राजस्व जमा हो रहा है। विज्ञापन एसेंजी ग्रेसफुल मीडिया प्राइवेट लिमिटेड पर गड़बड़ी का आरोप है।
मामले की शिकायत मजदूर कांग्रेस के नेता आशीष देव सोनी ने राज्यपाल से की थी। उनका कहना है कि सड़क से तीन मीटर और बिजली लाइन से दूर यूनिपोल लगाने का प्रावधान है, (CG Raipur News) लेकिन रायपुर में अधिकांश यूनिपोल सड़क पर ही लगाए गए हैं