8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सड़क किनारे अवैध पार्किंग करने वालों पर चला पुलिस का डंडा, 200 से ज्यादा ट्रकों पर कार्रवाई

CG Raipur News : यातायात पुलिस ने गुरुवार को विशेष अभियान चलाया।इसके तहत रिंग रोड नंबर-1 और 2 के किनारे पार्किंग करने वाले ट्रकों के खिलाफ कार्रवाई की गई। (CG Raipur News) इस दौरान 200 से ज्यादा ट्रकों पर मोटर व्हीकल एक्ट की कार्रवाई की गई।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रायपुर

•

image

Chandu Nirmalkar

•

Updated: 5 May 2023, 11:53 AM IST

सड़क किनारे अवैध पार्किंग करने वालों पर चला पुलिस का डंडा, 200 से ज्यादा ट्रकों पर कार्रवाई

सड़क किनारे अवैध पार्किंग करने वालों पर चला पुलिस का डंडा, 200 से ज्यादा ट्रकों पर कार्रवाई

CG Raipur News : रायपुर सड़क किनारे अवैध रूप से पार्किंग के चलते कई बार सड़क दुर्घटनाएं हो चुकी हैं। इसमें कई लोगों की जान जा चुकी है। इसे देखते हुए यातायात पुलिस ने गुरुवार को विशेष अभियान चलाया।इसके तहत रिंग रोड नंबर-1 और 2 ccc के किनारे पार्किंग करने वाले ट्रकों के खिलाफ कार्रवाई की गई। (CG Raipur News) इस दौरान 200 से ज्यादा ट्रकों पर मोटर व्हीकल एक्ट की कार्रवाई की गई।

यह भी पढ़ें: नक्सलियों के खिलाफ तेज होंगे फोर्स के ज्वाइंट ऑपरेशन, डीजीपी ने ली हाईलेवल मीटिंग

अभियान के तहत रिंग रोड नंबर-1 में जोरा ओवरब्रिज से ग्राम चंदनडीह तक और रिंग रोड नंबर-2 में टाटीबंध चौक से लेकर भनपुरी तिराहा तक और भनपुरी तिराहा से लेकर सिलतरा चौक तक सड़क किनारे खडे ट्रकों की ट्रैफिक पुलिस ने जांच की। इस दौरान अवैध रूप पार्किंग किए 248 ट्रकों, भारी वाहनों और यात्री बसों पर मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कार्रवाई की गई। इसमें 64 वाहनों का मौके पर ही चालान काटा गया। (CG Raipur News) 184 वाहनों का ई-चालान काटा गया। इसके अलावा 6 वाहनों पर आईपीसी की धारा 283 के तहत अपराध दर्ज किया गया। एएसपी ट्रैफिक जयप्रकाश बढ़ई ने बताया कि सड़क हादसों देखते हुए 12 थानों और ट्रैफिक पुलिस के 8 थानों के स्टाफ के साथ संयुक्त अभियान चलाया गया है। (CG Raipur News) सड़क किनारे अवैध पार्किंग करने वालों के खिलाफ समय-समय पर कार्रवाई करती है। आगे भी यह अभियान जारी रहेगीा।

यह भी पढ़ें: कोल्ड स्टोरेज वाली लौकी, गर्मियों में देती है ठंडा पानी


एक्सीडेंट में मौत पर हाइवा चालक मांग रहे हैं शहीद का दर्जा

प्रदेशभर के हाइवा चालक अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए हैं। चालक संघ ने शासन और हाइवा मालिकों के लिए अलग-अलग मांग पत्र तैयार किया है। इसमें हाइवा चालक सड़क हादसे में मौत पर शहीद का दर्जा और परिवार के एक व्यक्ति को सरकारी नौकरी की मांग कर रहे हैं। (CG Raipur News) पेंशन की सुविधा भी मांगी जा रही है। हाइवा चालक संघ की हड़ताल से बिल्डिंग मटेरियल की सप्लाई बाधित हो गई है। संघ के अध्यक्ष प्रीतम कुमार सेन और अभिराम क्षत्रिय ने बताया कि हड़ताल अनिश्चितकालीन है। जब तक शासन और हाइवा मालिक उनकी मांगों को नहीं मान लेते तब तक हड़ताल जारी रहेगी। हड़ताल को शत प्रतिशत समर्थन नहीं मिल रहा है। इसके नाराज संघ के लोग ऐसे हाइवा चालकों को काम करने से रोक रहे हैं , (CG Raipur News) जो हड़ताल से दूरियां बनाए हुए हैं। समर्थन नहीं देने वाले हाइवा चालकों से मारपीट की भी शिकायत सामने आई है।