8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

नक्सलियों के खिलाफ तेज होंगे फोर्स के ज्वाइंट ऑपरेशन, डीजीपी ने ली हाईलेवल मीटिंग

CG Jagadalpur News : डीजीपी अशोक जुनेजा,एडीजी नक्सल ऑपरेशन विवेकानंद तथा अर्ध सैनिक बलों के अफसरों के साथ बस्तर के सभी जिलों में बैठक कर नक्सलियों की स्थिति की समीक्षा कर रहे हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जगदलपुर

•

image

Chandu Nirmalkar

•

Updated: 4 May 2023, 4:49 PM IST

नक्सलियों के खिलाफ तेज होंगे फोर्स के ज्वाइंट ऑपरेशन, डीजीपी ने ली हाईलेवल मीटिंग

नक्सलियों के खिलाफ तेज होंगे फोर्स के ज्वाइंट ऑपरेशन, डीजीपी ने ली हाईलेवल मीटिंग

CG Jagadalpur News : जगदलपुर सुकमा अरनपुर में आईईडी विस्फोट व दस के हताहत होने की घटना के बाद बस्तर में नक्सलियों से निपटने पुलिस कवायद में जुट गई है। इसी कड़ी में डीजीपी अशोक जुनेजा,एडीजी नक्सल ऑपरेशन विवेकानंद तथा अर्ध सैनिक बलों के अफसरों के साथ बस्तर के सभी जिलों में बैठक कर नक्सलियों की स्थिति की समीक्षा कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें: Tution Fees: प्राइवेट स्कूल मांग रहे आरटीई के छात्रों से ट्यूशन फीस

नक्सलियों के खिलाफ नई रणनीति पर विचार किया

बताया जा रहा है कि फ़ोर्स जल्द ही नक्सलियों के खिलाफ ऑपरेशन की नई रणनीति अपनाएगी। अब नक्सलियों के खिलाफ ऑपरेशन तेज किए जाएंगे। इसी तारतम्य में बुधवार को सुकमा स्थित डीआईजी कार्यालय राज्य पुलिस तथा सीआरपीएफ के अधिकारियो के साथ बैठक हुई । इस बैठक में नक्सलियों के खिलाफ नई रणनीति पर विचार किया गया । साथ ही साथ इलाके में समर्पित नक्सलियों के पुनर्वास नीति व विकास कार्यो को गति देने पर भी विस्तार से चर्चा हुई।

यह भी पढ़ें: सावधान! घर पर राशन पहुंचाने के नाम पर भी हो रही ठगी, यहां एक शख्स ने महिलाओं को लगाया चूना

नक्सलियों के खिलाफ अभियान तेज

ज्ञात हो कि दंतेवाड़ा जिले के अरनपुर घटना में आईईडी बम ब्लास्ट के बाद प्रदेश के पुलिस महानिदेशक अशोक जुनेजा, सीआरपीएफ के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बुधवार करीब शाम 4 बजे हेलीकॉप्टर सुकमा पहुंचे। सुकमा जिला मुख्यालय सीआरपीएफ डीआईजी कार्यालय में बैठक हुई. सूत्रों के मुताबिक नक्सलियों के खिलाफ अभियान तेज करने पर भी सहमति बनी।

यह भी पढ़ें: सड़क किनारे खड़े भारी वाहनों से हो रही मौतें, फिर एक की मौत

अन्य अधिकारी भी बैठक में मौजूद थे

इस दौरान डीजीपी अशोक जुनेजा ने जिले में चल रहे नक्सलियों के खिलाफ ऑपरेशन की विस्तार से जानकारी ली। साथ ही अंदरूनी एवं दुर्गम क्षेत्रों में विकास कार्य सुरक्षा के साथ पूर्ण करने के निर्देश दिए। वहीं इस बैठक में आईजी सीआरपीएफ साकेत सिंह, एडीजी विवेकानंद सिन्हा सुकमा,बस्तर आईजी सुंदरराज पी, डीआईजी केएल ध्रुव, डीआइजी कमलोचन कश्यप, डीआइजी आरएन दास व एसपी सुनील शर्मा, एएसपी किरण चव्हाण सहित अन्य अधिकारी बैठक में मौजूद थे।