Raipur Road Accident : रायपुर शहर से लगे प्रमुख मार्गों पर शाम होते ही भारी वाहनों की अवैध पार्किंग शुरू हो जाती है। पूरी रात वाहन बिना संकेतक के खड़े रहते हैं, जिससे सड़क हादसे हो रहे हैं। इसमें लोगों की जान जा रही है। (Raipur Road Accident) धरसींवा इलाके में एक व्यक्ति की बिना संकेत खड़े भारी वाहन से बाइक टकराने से मौत हो गई। इससे पहले मंदिरहसौद, आमानाका इलाके में तीन लोगों की मौत हो चुकी है।