8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Tution Fees: प्राइवेट स्कूल मांग रहे आरटीई के छात्रों से ट्यूशन फीस

Chhattisgarh News : रिंग रोड-1 के भाठागांव इलाके में संचालित कार्डिनल वॉरियर्स जूनियर स्कूल प्रबंधन पर आरटीई के तहत प्रवेश लिए छात्रों से पैसे मांगने का आरोप पालकों ने लगाया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रायपुर

•

image

Chandu Nirmalkar

•

Updated: 4 May 2023, 2:29 PM IST

कार्डिनल वारियर्स जूनियर्स स्कूल

कार्डिनल वारियर्स जूनियर्स स्कूल

Chhattisgarh News: राजधानी रायपुर के एक प्राइवेट स्कूल में राइट टू एजुकेशन के तहत प्रवेश लेने वाले छात्र-छात्राओं से ट्यूशन फीस मांगने का मामला सामने आया है। इसकी शिकायत परिजनों ने जिला शिक्षा अधिकारी से की है। (Chhattisgarh News) रिंग रोड-1 के भाठागांव इलाके में संचालित कार्डिनल वॉरियर्स जूनियर स्कूल प्रबंधन पर आरटीई के तहत प्रवेश लिए छात्रों से पैसे मांगने का आरोप पालकों ने लगाया है।

पालकों का कहना है कि बच्चे सुंदर नगर स्थित कार्डिनल पब्लिक स्कूल में पढ़ते थे। ये वर्ष 2022 में स्कूल बंद हो गया। (Chhattisgarh News) शिक्षा विभाग के कहने पर स्कूल प्रबंधन ने आरटीई के तहत पात्र 37 बच्चों को भाठागांव इलाके में संचालित अपनी नई ब्रांच कॉर्डिनल वॉरियर्स स्कूल पर ट्रांसफर कर दिया। उस दौरान प्रबंधन ने बच्चों को मुफ्त शिक्षा देने का आश्वासन दिया था। (Chhattisgarh News) पालकों को केवल बैग और ड्रेस का इंतजाम करने कहा गया था। एक साल बीतने के बाद स्कूल प्रबंधन अब बच्चों से फीस जमा करने दबाव बना रहा है।

यह भी पढ़ें: 5 लाख के इनामी नक्सली दंपती का सरेंडर , इन वारदातों में थे शामिल

इनका है कहना

मेरी बच्ची नर्सरी से कार्डिनल स्कूल में पढ़ रही है। स्कूल 2015 से 2022 तक सुंदर नगर में चला। 2022 में प्रबंधन ने यहां के स्कूल को बंद करके भाठागांव में स्कूल खोला और बच्ची को वहां ट्रांसफर दे दिया। (Chhattisgarh News) अब शिक्षक और प्राचार्य पैसे जमा करने के लिए कह रहे हैं।

- विवेक पांडेय, पालक

मैं भीमनगर में रहता हूं। मेरी बेटी कार्डिनल पब्लिक स्कूल की छात्रा है। स्कूल प्रबंधन ने सुंदरनगर के स्कूल को बंद करके भाठागांव में जब स्कूल खोला, (Chhattisgarh News) तो बच्चों को ट्रांसफर देकर मुफ्त शिक्षा देने की बात कही थी। अब स्कूल प्रबंधन आगे की शिक्षा देने के नाम पर पैसे मांग रहा है।

- उमेश टेम्भेकर, पालक

015 - 22 तक सुन्दर नगर में चल रहा था २०२२ में स्कूल को भटगांव शिफ्ट किया तब जिला शिक्षा अधिकारी के कहने पर बच्चो को ट्रांसफर दिया था लेकिन आरटीआई योजना का फायदा विभाग ने इन बच्चो को नहीं दिया है। (Chhattisgarh News) हमने विभाग से पत्राचार करके इस समस्या का समाधान करने की अपील की है । पलको से पैसो की मांग नहीं की गयी है ये आरोप गलत है।

-मेजर प्रवीण सिंह , डायरेक्टर कार्डिनल वारियर्स जूनियर्स स्कूल