लालबहादुर वार्ड निवासी भावना सोनवानी, चंचल सोनवानी, भागवती सोनवानी, अनिता कश्यप, सोमारी ने बताया कि उन्होंने भी अप्रैल माह में उक्त युवक को यह रकम दे दी थी। इस रकम की बाकायदा रसीद भी उसने इन महिलाओं को दी। माह भर से ज्यादा समय होने पर जब यह महिलाएं उसके दिए नंबर पर काल करती हैँ तो पता चलता है कि वह किसी अन्य का है। (CG Jagadalpur News) फोन रिसीव करने वाले भी अपने आप को ठगी का शिकार बताते हैं। उस युवक के दिए रसीद मे सुपर मार्केटिंग एंड एडवरटाइज का नाम लिखा हुआ है।