
सुकमा. दंतेवाड़ा जिले के कटेकल्याण के मारजूम व चिकपाल के करीब 250 से 300 ग्रामीणों के साथ 28 माओवादी समर्थकों ने तोंगपाल थाना पहुंचकर आत्मसमर्पण किया। रविवार की सुबह अचानक करीब 250 से 300 ग्रामीण 28 माआवेादी समर्थकों के साथ सरकार के विकास कार्य के साथी बनने व माओवादी विचार से तौबा करने के लिए तोंगपाल थाना पहुंचे।
जो इन गतिविधियों में शामिल होगा उन्हें पकड़ेंगे
ग्रामीणों का मार्गदर्शन व उत्साह बढ़ाने एसडीओपी नक्सल ऑपरेशन तोंगपाल एसएस विंध्यराज ने उपस्थित ग्रामीणों से बातचीत करते हुए कहा कि यदि पुलिस आपके गांव आती है तो आपको भागने की जरूरत नहीं है। जो भी माओवादी गतिविधियों में शामिल है, हम सिर्फ उसे ही पकड़ेंगे। हम उन सारे लोगों को जानते हैं जो गलत लोगों का साथ दे रहे हैं। आप लोग पुलिस आने से फटाखा न फोड़े, रास्ता न काटे, पुलिस के आने की जानकारी माओवादियों को नहीं दे।
गांव के लोग चले जाते हैं पहाडिय़ों पर
आप सभी हमारा साथ दें, हम आप लोगो का साथ देंगे। आपको निवास, जाति, आय आदि प्रमाण पत्र बनवाने की जरूरत हो तो हमसे मिले। सुकमा पुलिस आपकी पूरी सहयोग में होगी। यदि किसी को रोजगार करना है तो हम हरसंभव शासकीय सहयोग करेंगे। खेलकूद से सम्बंधित जो भी सामग्री बच्चों, युवाओं को चाहिए वह किसी भी समय हमसे ले सकते हैं। ग्रामीणों ने बताया पुलिस के आने पर गांव के लोग पहाडिय़ों पर चले जाते है। क्यांकि बाहरी लोग मारते हैं।