
सुकमा/जगदलपुर. गढ़चिरौली मुठभेड़ से बौखलाए नक्सलियों का उत्पात शांत होने का नाम नहीं ले रहा है। इसी बौखलाहट में नक्सलियों ने छत्तीसगढ़ के नक्सल बेहद नक्सल प्रभावित क्षेत्र दोरनापाल में शुक्रवार देर रात नक्सलियों ने पेंटागांव के पास वाहन में आग लगा दिया। नक्सलियों ने वारदात को अंजाम दिया है।
मिली जानकारी के अनुसार सुकमा जिले के दोरनापाल के पेंटागांव इलाके में शुक्रवार देर रात नक्सलियों ने एक 407 वाहन को आग के हवाले कर अपनी उपस्थिती दर्ज कराई है। इस वारदात को अंजाम देने के बाद मौके पर नक्सलियों ने पोस्टकर फेंककर गढ़चिरौली मुठभेड़ का विरोध किया है। गढ़चिरौली मुठभेड़ के विरोध में नक्सलियों ने 4 मई को बंद का ऐलान किया था। ज्ञात हो कि,गढ़चिरौली के इस मुठभेड़ में 30 से ज्यादा नक्सलियों को सुरक्षाबलों ने मार गिराया था।
प्रदेश के नक्सल प्रभावित जिलों को अलर्ट किया गया
नक्सली इस मुठभेड़ में मारे गए अपने साथियों को लेकर आक्रोशित हैं। नक्सली किसी बड़ी वारदात को अंजाम दे सकते हैं। इसके लिए प्रदेश के नक्सल प्रभावित जिलों को अलर्ट किया गया है। ताकि नक्सली अपने नापाक मंसूबों में कामयाब न हो सके।
बीजापुर में किए चार आईईडी निहष्क्रय
माओवादियों के बंद के दौरान माओवादी जानते थे कि, बंद की वजह से सुरक्षा बलों द्वारा सुरक्षा बढ़ा दी जाएगी इसलिए जवानों को नुकसान पहुंचाने के लिए आईईडी भी प्लांट किया था। जवानों की सतर्कता के चलते बड़ा हादसा टल गया। जवानों ने 4 जगहों पर आईईडी बरामद कर मौके पर ही निष्क्रिय कर दिया।
दरअसल बंद के चलते अंदरूनी इलाकों में सर्चिंग तेज कर दी गई। शुक्रवार को जब सीआरपीएफ 168 वीं बटालियन के जवान सर्चिंग पर निकले हुए थे, तभी बासागुड़ा और तर्रेम के बीच दो प्रेशर बम बरामद किया। उधर सारकेगुड़ा के पास के जंगल में भी सुरक्षा बलों ने दो बम बरामद किए। सभी चारों आईईडी बम को उन्होंने सफलतापूर्वक निष्क्रिय कर दिया।