सुकमा

सोशल मीडिया ना होता तो कभी मिल ही नहीं पाती महिला को अपने पति की लाश

घोटिया थाना प्रभारी एसके वट्टी ने बताया कि 23 सितम्बर की सुबह 8 बजे ग्राम रोतमा में नदी के बहाव में पत्थरों के बीच फंसा एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिला था।
less than 1 minute read
• •
Updated: 6 Oct 2019, 4:35 PM IST
सोशल मीडिया ना होता तो कभी मिल ही नहीं पाती महिला को अपने पति की लाश
सोशल मीडिया ना होता तो कभी मिल ही नहीं पाती महिला को अपने पति की लाश

जगदलपुर. घोटिया थाना क्षेत्र में 23 सितम्बर को मिले अज्ञात युवक की शिनाख्त हो गई है। शुक्रवार को सोशल मीडिया से मौत की जानकारी मिलने के बाद परिजन घोटिया थाने पहुंचे और कपड़ों को पहचाना। इसके बाद अस्पताल जाकर मच्र्यूरी में शव की शिनाख्त की। पुलिस ने शव को पीएम के बाद परिजनों को सौंप दिया है।

घोटिया थाना प्रभारी एसके वट्टी ने बताया कि 23 सितम्बर की सुबह 8 बजे ग्राम रोतमा में नदी के बहाव में पत्थरों के बीच फंसा एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिला था। शव मिलने के बाद उसके परिजनों की पतासाजी के लिए सोसल मीडिया में फोटो व जानकारी वायरल की गई।

इसी बीच शुक्रवार को एक परिवार थाने पहुंचा और उसने पहले कपड़े की पहचान की। इसके बाद अस्पताल जाकर शव की शिनाख्त की। परिजनों ने बताया कि मृतक जगदीश मरकाम लजोड़ा ग्राम का निवासी था।

Published on: