सुल्तानपुर

दिनदहाड़े युवक की गोली मारकर हत्या, गुस्साये ग्रामीणों ने आरोपियों को पकड़ा, फिर फूंक दी बाइक

कुड़वार थाना क्षेत्र के बहलोलपुर गांव में 30 वर्षीय एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई...

less than 1 minute read
दिनदहाड़े युवक की गोली मारकर हत्या, गुस्साये ग्रामीणों ने आरोपियों को पकड़ा फूंकी, फूंक दी बाइक

सुलतानपुर. कुड़वार थाना क्षेत्र के बहलोलपुर गांव में 30 वर्षीय एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। आक्रोशित ग्रामीणों ने आरोपियों को पकड़ लिया और उनकी धुनाई शुरू कर दी। साथ ही उनकी बाइक में भी आग लगा दी। परिजनों ने मृतक के रिश्तेदारों पर हत्या के आरोप लगाये हैं। मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस टीम मौक पर पहुंची और लाश को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।

मृतक श्रीकांत उर्फ सोनू मिश्र के भाई हरिकांत ने बताया कि उसके बड़े भाई उमाकान्त की पत्नी अर्चना से बुधवार को श्रीकांत की किसी बात पर बहस हो गई थी। इसके बाद अगले दिन यानी गुरुवार को अर्चना के पिता गिरिजेश, अपने बेटे रजनीश व गोलू और रिश्तेदार अशोक के साथ अन्य तीन लोगों के साथ बाइक से आये और श्रीकांत को मारना शुरू क दिया। इस बीच अर्चना के भाई रजनीश ने श्रीकांत को गिली मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

ये भी पढ़ें

वक्त के साथ सुलतानपुर भी बदलता रहा है करवट, जानें- सुलतानपुर का पूरा इतिहास

गोली की आवाज सुनकर आये ग्रामीण
गोली चलने की आवाज सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे तो देखा कि गोली लगने से श्रीकांत की मौत हो चुकी है। गुस्साये लोगों ने आरोपियों को घेरकर पकड़ लिया और पिटाई के साथ ही उनकी बाइक्स में आग लगा दी।

ये भी पढ़ें

दुर्गापूजा महोत्सव पर तीर्थस्थल बन गया सुलतानपुर, हर तरफ गूंज रहे जय माता दी के जयकारे
Updated on:
01 Nov 2018 03:32 pm
Published on:
01 Nov 2018 03:31 pm
Also Read
View All