26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

दुर्गापूजा महोत्सव पर तीर्थस्थल बन गया सुलतानपुर, हर तरफ गूंज रहे जय माता दी के जयकारे

मेलार्थियों को दुर्गापूजा महोत्सव में किसी प्रकार की कठिनाई न हो इस वास्ते स्वयंसेवियों और चिकित्सा से जुड़े लोगों ने जगह-जगह शिविर स्थापित किए हैं..
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सुल्तानपुर

•

image

Hariom Dwivedi

•

Updated: 25 Oct 2018, 3:20 PM IST

durga puja mahotsav celebration

दुर्गापूजा महोत्सव पर तीर्थस्थल बन गया सुलतानपुर, हर तरफ गूंज रहे जय माता दी के जयकारे

सुलतानपुर. मां मुरादे पूरी कर दे हलुआ-पूरी बांटूंगी.. चलो बुलावा आया है, माता ने बुलाया है.. शेरों पर सवार हो आ जा... यही अंदाज है जिले के दुर्गापूजा महोत्सव का। विसर्जन शुरू होने वाली शाम होते ही भक्तों का रेला टूट पड़ा। चहुंओर गूंजते जय माता दी के जयकारे और पंडालों में बजते भक्ति गीतों से भाव विभोर श्रद्धालुओं का हुजूम शहर में देर रात से देवी मां के दर्शन करने के लिए हर जगह कतारबद्ध नजर आ रहा है। नामी-गिरामी मंदिरों के मॉडल के रूप में विशाल पूजा पंडालों में विराजमान अदभुत मनोहारी देवी प्रतिमाएं भी मानों एकटक श्रद्धालुओं को निहारती प्रतीत होती हैं। रंग-बिरंगी बिजली सजावट महोत्सव में चार चांद लगा रही हैं। नगर में दुर्गा पूजा महोत्सव का उत्साह विजयादशमी पर्व के साथ ही बढ़ने लगा है। विशालकाय पंडालों में देवी मां के दर्शन को श्रद्धालुओं का हुजूम उमड़ रहा है। देश-विदेश के मंदिरों के अलौकिक दृश्यों को देखने के लिए देश के कोने कोने से लोग आते हैं। कहीं मां कामरू कामाक्षा का दरबार, कहीं हिंगलाज देवी भवानी के पंडाल महोत्सव में चार चांद लगा रहे हैं। चहुंओर गूंजते भक्ति गीत और हर गली मुहल्ले, बाजार में स्थापित सैकड़ों देवी प्रतिमाएं, भव्य पंडाल, जगह-जगह जगराता व देवी जागरण के कार्यक्रमों से वातावरण पवित्र हो उठा है। चौक, गोलाघाट डाकखाना चौराहा, करौंदिया, जीएन रोड, गल्लामंडी, शाहगंज, मेजरगंज, नेशनलटाकीज रोड आदि इलाकों में मां के दर्शन को भक्तों का तांता लग रहा है।

रोशनी से नहाया चौक घंटाघर
रोशनी से नहाए चौक घंटाघर इलाके की अदभुत छटा देखकर श्रद्धालु मंत्रमुग्ध हो उठते हैं। डाकखाना चौराहा स्थित मां शारदा भवन व गल्लामंडी में अन्नूपूर्णानगर का पूरा का पूरा इलाका रंग-बिरंगी रोशनी से जगमग हो रहा है। कदम-कदम पर भंडारे। अगर आप दुर्गापूजा महोत्सव में आए होंगे तो खाने व नाश्ते के लिए निराश नहीं होना पड़ा होगा। यहां एक-दो नहीं दर्जनों स्थानों पर भंडारे चल रहे हैं। डाकखाना चौराहे पर कुशभवनपुर उत्थान समिति के संयोजन मां सीता रसोई नाम से भंडारा चलाया जा रहा है। इनमें प्रसाद से लेकर भोजन तक की व्यवस्था आयोजकों ने दर्शनार्थियों के लिए की है। समिति के प्रशांत द्विवेदी ने बताया कि अलग-अलग व्यंजन प्रसाद व भंडारे के रूप में वितरित किए जाएंगे। वहीं बढ़ैयावीर स्थित मां दुर्गा पंडाल पर भी भंडारा आयोजित किया गया। मोहल्लेवासियों के संयोजन में आयोजित भंडारे में सैकड़ों लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया।

स्वयं सेवियों ने लगाया कैंप
मेलार्थियों को दुर्गापूजा महोत्सव में किसी प्रकार की कठिनाई न हो इस वास्ते स्वयंसेवियों और चिकित्सा से जुड़े लोगों ने जगह-जगह शिविर स्थापित किए हैं। चौक में अपराध सुरक्षा संगठन, लखनऊ नाका पर मेडिकल कैंप, जिला अस्पताल गेट के सामने नवचेतना समिति के अनिल मिश्र फौजी का स्वास्थ्य शिविर, रामकली चौराहे पर मेलार्थी तथा दर्शनार्थी सहायता केंद्र की स्थापना सुलतानपुर उद्योग व्यापार मंडल ने की है। जिलाध्यक्ष रवींद्र त्रिपाठी व प्रभारी अनूप श्रीवास्तव ने बताया कि शिविर का उद्घाटन आरएसएस के कार्यकर्ता बृजमोहन बरनवाल ने किया। इलाहाबाद रोड पर डाकखाना चौराहे के पास भी स्वास्थ्य व सहायता केंद्र खोले गए हैं।

36 घण्टे से अधिक समय तक होगा विसर्जन
यहां दुर्गा प्रतिमाओं के विसर्जन में भी 36 घण्टे से अधिक समय लग जाता है। इस दिन कतारबद्ध वाहनों पर सवार दुर्गा प्रतिमाओं को देखने के लिए जिले के कोने कोने से लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा है। प्रशासन ने भी यह कहा है कि देवी प्रतिमाओं के विसर्जन में 36 घण्टे से अधिक समय लगेगा।

देखें वीडियो...

बड़ी खबरें

View All

सुल्तानपुर

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग