सुल्तानपुर

पत्नी के साथ आमरण अनशन पर बैठे बीजेपी विधायक, कहा- मर जाऊंगा लेकिन हटूंगा नहीं

सुलतानपुर के लंभुआ से भाजपा विधायक देवमणि द्विवेदी पत्नी सहित धरने पर बैठ गये, देखें वीडियो
2 min read
• •
Updated: 23 Sep 2018, 3:20 PM IST
lambhua sultanpur
पत्नी के साथ आमरण अनशन पर बैठे बीजेपी विधायक, कहा- मर जाऊंगा लेकिन हटूंगा नहीं

सुलतानपुर. बदहाल बिजली-व्यवस्था के खिलाफ रविवार को सुलतानपुर के लंभुआ से भाजपा विधायक देवमणि द्विवेदी पत्नी सहित धरने पर बैठ गये। जब धरने से बात नहीं बनी तो उन्होंने आमरण अनशन शुरू कर दिया। सत्ताधारी दल के विधायक के आमरण अनशन की खबर सुनते ही बिजली विभाग के इंजीनियरों के हाथ पांव फूल गए। आनन-फानन में मुख्य अभियंता एके सिंह ने विधायक से फोन पर बातचीत की। विधायक ने कहा कि मर जाऊंगा, लेकिन धरना स्थल से जाऊंगा नहीं। देर रात तक चले आमरण अनशन को बिजली-व्यवस्था ठीक करने और जूनियर इंजीनियर के तबादले के बाद विधायक ने खत्म कर दिया।

क्षेत्र की चरमराई बिजली आपूर्ति व्यवस्था तथा अधिकारियों के रुख से नाराज लम्भुआ के भाजपा विधायक देवमणि द्विवेदी अपनी पत्नी और समर्थकों के साथ चांदा के निरीक्षण गृह में धरने पर बैठ गए। विधायक के धरने पर बैठने की खबर के बाद भी अधिकारियों के ध्यान न देने पर विधायक ने धरने को आमरण अनशन में बदल दिया। विधायक के आमरण अनशन पर बैठने की खबर से हड़कंप मच गया। विधायक के आमरण अनशन को देखते हुए देर रात अधिशाषी अभियंता यादवेंद्र यादव ने पहुंच कर विधायक को बहुत मनाया और उनके द्वारा बिजली आपूर्ति ठीक रखने तथा जूनियर इंजीनियर के तबादले के बाद विधायक का आमरण अनशन समाप्त किया।

अधिकारियों के न पहुंचने पर मामला बिगड़ा
लम्भुआ विधानसभा क्षेत्र के चांदा क्षेत्र की बिजली व्यवस्था एकदम बेपटरी है। उपकेंद्रों से ध्वस्त बिजली आपूर्ति व्यवस्था को लेकर बिजली वितरण अधिकारियों के साथ विधायक ने क्षेत्रीय जनता के साथ शनिवार को चौपाल का आयोजन किया था। विधायक द्वारा लगाए गए चौपाल में बिजली विभाग का कोई अभियंता नहीं पहुंचा था। इससे विधायक काफी नाराज थे। उसी समय विधायक ने चीफ इंजीनियर एके सिंह से फोन पर बात की । उनकी वार्ता के बाद भी कोई नहीं पहुंचा। इससे नाराज विधायक धरने पर बैठ गए। अपनी पत्नी रेखा द्विवेदी और समर्थकों के साथ आमरण अनशन पर बैठे विधायक ने कहा कि बिना जनता की समस्या का हल कराए अनशन से उठूंगा नहीं। रात करीब 10:45 बजे एक्सईन अधिशाषी अभियंता यादवेंद्र यादव वहां पहुंचे और कार्यवाही का आश्वासन देकर धरना समाप्त कराया।

देखें वीडियो...

Updated on:
23 Sep 2018, 3:20 PM IST
Published on:
Also Read
View All
राहुल गांधी के बरी होने के फैसले को चुनौती देंगे शिकायतकर्ता विजय मिश्रा, बोले- कोर्ट के आदेश के खिलाफ करेंगे अपील

अमित शाह मानहानि मामले में सुल्तानपुर कोर्ट ने राहुल गांधी को किया बरी, जानिए 2018 में क्या हुआ था

राहुल गांधी मानहानि केस: सुल्तानपुर की एमपी-एमएलए कोर्ट में आज फैसला, शिकायतकर्ता के वकील बोले- दोषी पाए गए तो दो साल तक की सजा संभव

राहुल गांधी के बरी होने पर कांग्रेस नेता आराधना मिश्रा मोना बोलीं- यह ज्यूडिशियरी की बहुत बड़ी जीत है

सुल्तानपुर में आधी रात पुलिस की दबिश से हड़कंप, दीवार फांद घर में घुसने का वीडियो वायरल