सुल्तानपुर

सुलतानपुर में बोले वरुण गांधी- मुझे चुनाव की नहीं, अगली पीढ़ी की चिंता

बीजेपी सांसद वरुण गांधी ने कहा, मैं रहूं या न रहूं सुल्‍तानपुर की मर्यादा में कमी नहीं आने दूंगा...
2 min read
BJP MP Varun Gandhi
सुलतानपुर में बोले वरुण गांधी- मुझे चुनाव की नहीं, अगली पीढ़ी की चिंता

सुलतानपुर. बीजेपी सांसद वरुण गांधी मंगलवार को अपने संसदीय क्षेत्र सुलतानपुर के एक दिवसीय दौरे पर पहुंचे। उन्होंने कहा कि मुझे अगले चुनाव की नहीं है, बल्कि अगली पीढ़ी की चिंता है। सबको समान अवसर मिले इसकी चिंता है। कहा कि एक नेता का काम चुनाव जीतना नहीं, बल्कि देश को बनाना होना चाहिये। मैं रहूं या न रहूं, सुलतानपुर की मर्यादा में कोई कमी नहीं आएगी। कहा कि मैं गैर राजनीतिक राजनीति में भरोसा करता हूं, जो भी बोलता हूं, चुनाव को लेकर नहीं बोलता।

वरुण गांधी ने कहा कि 2014 के लोकसभा चुनाव में सुलतानपुर की जनता ने मुझे जितवाकर मेरे पिता स्वर्गीय संजय गांधी को श्रद्धांजलि दी। मेरे पिता सिर्फ कुछ महीने के लिए ही सांसद रहे, लेकिन इस दौरान उन्होंने जो किया देश के लिये किया। मैं देश के लिए कुछ करना चाहता हूं।

वरुण गांधी ने कहा कि कुछ लोगों का कहना है कि मैं सुलतानपुर कम आता हूं। यह सच है। क्योंकि मुझे लोगों का भला करना है। अगर मैं जिले की राजनीति में फंस गया और चाटुकारों से घिर गया तो आम लोगों का भला नहीं कर पाऊंगा। बीजेपी सांसद ने कहा कि मैं अपनी तनख्वाह से 4-5 गुना ज्यादा काम करता हूं। लोग बड़े-बड़े होर्डिंग लगाते हैं, लेकिन मैं यह नहीं करता। मैंने हर किसी को गले लगाया। सुलतानपुर के लोगों ने मुझे जो सम्मान और साथ दिया, उसका कायल हूं।

गरीबों को बीच मनाएं दिवाली
बीजेपी सांसद ने लोगों अपील करते हुए कहा कि दिवाली पर आप जो पैसा पटाखों और फुलझड़ियों में उड़ाते हो, उससे गरीबों को गर्म कपड़े और दवाइयां लेकर दें। इससे गरीबों का भला होगा और आपको दुआएं मिलेंगी। उन्होंने कहा कि वह 5-6 नवम्बर को सुलतानपुर आएंगे और किसी एक गांव के लोगों संग दिवाली मनाएंगे। लौह पुरुष सरदार बल्लभ की 143वीं जयंती की पूर्व संध्या पर सांसद वरुण गांधी ने उनकी प्रतिमा पर श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए 2000 गरीबों को कम्बल बांटे।

शहीद की पत्नी से मिले, सरकार पर लगाये आरोप
वरुण गांधी अखंड नगर के शहीद नीलेश सिंह की पत्नी से मिले और सरकार पर शहादत भुलाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि एलान के बाद भी सरकार ने परिवार को कोई सहायता नहीं दी। वरुण ने कहा कि हमारे प्रतिनिधि पूरी तरह ईमानदार हैं। उन्‍होंने शहर में सड़कों का जाल बिछाया, कई बड़े काम किये, लेकिन उसकी चर्चा कोई नहीं करता।

Published on:
30 Oct 2018 06:59 pm
Also Read
View All
राहुल गांधी को बड़ी राहत; सुल्तानपुर के MP-MLA कोर्ट ने खारिज की निगरानी याचिका, क्या है मामला?

‘शासन भी मेरा और प्रशासन भी मेरा है’ BJP की महिला नेता ने चौकी में ही जड़ दिया युवक को थप्पड़; सुल्तानपुर का वीडियो वायरल

CM Yogi Sultanpur Visit: ‘पवित्र अयोध्या की प्रतिष्ठा धूमिल करने का अभियान चला रही सपा-कांग्रेस’, सुल्तानपुर में CM योगी का अखिलेश पर हमला

Sultanpur Accident: शादी का कार्यक्रम निपटाकर लौट रहे दो सगे भाइयों की सड़क हादसे में मौत, मां- बाप का रो- रो कर बुरा हाल

मशहूर कवि कुमार विश्वास और AAP के पूर्व मंत्रियों को कोर्ट का नोटिस, 15 मई को हाजिर होने के निर्देश