सुल्तानपुर

महागठबंधन से मुकाबले को बीजेपी का- मेरा बूथ-सबसे मजबूत

मेरा बूथ-सबसे मजबूत की रणनीति पर काम कर रही भारतीय जनता पार्टी...
2 min read
2019 loksabha chunav
महागठबंधन से मुकाबले को बीजेपी का- मेरा बूथ-सबसे मजबूत

सुलतानपुर. मिशन 2019 में हमको सारी लड़ाई बूथ पर लड़नी है। 'बूथ जीतो-चुनाव जीतो' व 'मेरा बूथ-सबसे मजबूत' की रणनीति को धरातल पर साकार करना होगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी विकास व परिश्रम के रोल मॉडल हैं। कार्यकर्ताओं को भी परिश्रम की पराकाष्ठा कर एक-एक बूथ पर 51 फीसदी वोट हासिल करने के लिए जुटना है। विकास व सुशासन के लिए एक बार फिर टारगेट-73 को फतेह करने में कार्यकर्ताओं को अहम जिम्मेदारी निभानी होगी। यह कहना है बीजेपी के काशी क्षेत्र अध्यक्ष महेश नारायण श्रीवास्तव का। वह जिले के पयागीपुर में मतदाता संपर्क व पुनरीक्षण अभियान के तहत आयोजित बैठक में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए थे।

महेश नारायण श्रीवास्तव ने कहा कि टारगेट-73 को साकार करने के लिये कार्यकर्ता जिले के 2127 बूथों पर 18 वर्ष से ऊपर एवं छूटे हुए मतदाताओं को फार्म-6 भरवाकर उन्हें वोटर लिस्ट में शामिल करवाएं। काशी क्षेत्र के उपाध्यक्ष रामचंद्र मिश्र ने बैठक में शामिल मंडल अध्यक्ष, मंडल मतदाता प्रभारी, विधानसभा प्रभारी एवं मंडल प्रभारियों से जिले के 2127 बूथों पर मतदाता पुनरीक्षण एवं बूथ गठन से संबंधित कार्यो की मंडलवाइज समीक्षा की। आगामी कार्यों की विस्तार से जानकारी देते हुए मिश्र ने कहा कि 27 सितम्बर को पं. दीनदयाल उपाध्याय की जयंती बूथ स्तर पर स्वच्छता अभियान चलाकर तथा 29 सितम्बर को सर्जिकल स्ट्राइक की दूसरी वर्षगांठ को शौर्य दिवस के रूप में पूर्व सैनिकों को सम्मानित कर मनाया जायेगा।

मतदाता जोड़ो अभियान
भाजपा के जिला महामंत्री /जिला मतदाता प्रभारी कृपा शंकर मिश्र ने बताया कि मतदाता पुनरीक्षण अभियान को लेकर पार्टी ने तिथिवार कार्यक्रम तय किया है। इस कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं को पूरी शिद्दत के साथ जुटना होगा। पार्टी ने तय किया है कि 28 सितम्बर से 2 अक्टूबर तक मतदाता जोड़ने का बूथ पर अभियान चलेगा। इसी क्रम में तीन अक्टूबर से 10 अक्टूबर तक पार्टी के 7 मोर्चों द्वारा मण्डल /सेक्टर पर कैम्प लगाकर वोटर बनाने का अभियान चलाया जायेगा।

बैठक में ये रहे शामिल
बैठक की अध्यक्षता कर रहे जिला उपाध्यक्ष सुशील त्रिपाठी ने मुख्य अतिथि क्षेत्रीय अध्यक्ष महेश नारायण श्रीवास्तव का स्मृति चिन्ह व अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया। इसी क्रम में उन्होंने विशिष्ट अतिथि क्षेत्रीय उपाध्यक्ष रामचंद्र मिश्र, लंभुआ विधायक देवमणि द्विवेदी,क्षेत्रीय मंत्री रामहित निषाद को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया। भाजपा प्रवक्ता विजय सिंह रघुवंशी ने बताया कि 27 सितम्बर को सभी 18 मंडलों में मतदाता पुनरीक्षण अभियान को लेकर बैठक आयोजित होगी। बैठक में जिला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, मतदाता विधानसभा प्रभारी, मंडल मतदाता प्रभारी एवं मोर्चा के जिला अध्यक्षगण, आईटीसेल के पदाधिकारी आदि उपस्थित रहे।

Updated on:
25 Sept 2018 04:30 pm
Published on:
25 Sept 2018 04:30 pm
Also Read
View All
राहुल गांधी को बड़ी राहत; सुल्तानपुर के MP-MLA कोर्ट ने खारिज की निगरानी याचिका, क्या है मामला?

‘शासन भी मेरा और प्रशासन भी मेरा है’ BJP की महिला नेता ने चौकी में ही जड़ दिया युवक को थप्पड़; सुल्तानपुर का वीडियो वायरल

CM Yogi Sultanpur Visit: ‘पवित्र अयोध्या की प्रतिष्ठा धूमिल करने का अभियान चला रही सपा-कांग्रेस’, सुल्तानपुर में CM योगी का अखिलेश पर हमला

Sultanpur Accident: शादी का कार्यक्रम निपटाकर लौट रहे दो सगे भाइयों की सड़क हादसे में मौत, मां- बाप का रो- रो कर बुरा हाल

मशहूर कवि कुमार विश्वास और AAP के पूर्व मंत्रियों को कोर्ट का नोटिस, 15 मई को हाजिर होने के निर्देश