किस थाने में कितने केस पेंडिंग
लंबित मामलों में से 82 केस 90 दिन से ज्यादा समय से लंबित हैं। दीपक तले अंधेरा वाली कहावत यहां भी चरितार्थ हो रही है। यहां एसपी, सीओ के नाक के नीचे ही सर्वाधिक 228 विवेचना कोतवाली नगर में लंबित हैं। लम्भुआ कोतवाली में 127, कुड़वार थाने में 76, जयसिंहपुर कोतवाली में 66, कादीपुर कोतवाली में 65, गोसाईंगंज थाने में 63, चांदा थाने में 62, कोतवाली देहात में 57, कूरेभार थाने में 57, बल्दीराय थाने में 38, मोतिगरपुर थाने में 38, दोस्तपुर थाने में 32, धम्मौर थाने में 31, हलियापुर थाने में 29, करौंदीकला थाने में 18, अखंडनगर थाने में 14 व महिला थाने में 14 मामलों की विवेचना लंबित है।