सुल्तानपुर

बच्चों का भी जरूरी है आधार कार्ड, 5 वर्ष तक की उम्र के बच्चों का ऐसे बनवाएं Aadhar Card

Aadhar Card for Children : 5 वर्ष तक के बच्चों का कैसे बनवाएं आधार कार्ड, क्या हैं जरूरी डॉक्यूमेंट्स? इस बारे में सुलतानपुर पोस्ट ऑफिस के हेड पोस्टमास्टर अनिल कुमार से बात की संवाददाता राम सुमिरन मिश्र ने...
2 min read
• •
Updated: 19 Dec 2020, 4:46 PM IST
photo_2020-12-19_12-36-12.jpg
आधार कार्ड बनवाने के लिए 5 वर्ष तक के बच्चों के फिगर प्रिंट और आइरिस स्कैन की कोई जरूरत नहीं होती

पत्रिका न्यूज नेटवर्क
सुलतानपुर. 'आपकी पहचान-आपका आधार'। देश के किसी भी व्यक्ति की पहचान उसका आधार कार्ड (Aadhar Card) होता है। कोई भी सरकारी और गैर सरकारी कार्य के लिए और व्यक्ति की पहचान के लिए आधार कार्ड ही आईडी के रूप में मांगा जाता है। फिर चाहे वह सरकारी कार्यालय हो, स्कूल या अस्पताल हो, बैंक खाता या कोई भी सरकारी काम हो। आधार कार्ड बनवाने के लिए बहुत सारी प्रक्रियाओं से गुजरना पड़ता है, विशेष तौर पर छोटे बच्चों का आधार कार्ड (Baal Aadhar Card) बनवाने के लिए काफी पापड़ बेलने पड़ते हैं। छोटे बच्चों का आधार कार्ड कैसे बनवाएं, इस बारे में सुलतानपुर संवाददाता राम सुमिरन मिश्र ने बात की, सुलतानपुर पोस्ट ऑफिस के हेड पोस्टमास्टर अनिल कुमार से।

हेड पोस्टमास्टर ने बताया कि आधार कार्ड बनवाने के लिए व्यक्ति के सभी विवरणों को शामिल किया जाता है, जैसे कि आंख की बायोमेट्रिक विवरण में आंख की रेटिना का प्रिंट, सभी 10 अंगुलियों का प्रिंट और जनसांख्यकीय विवरण में आपके दस्तावेजों का विवरण शामिल होता है। बच्चे हों या बड़े सरकार ने आधार कार्ड बनवाना सभी के लिए आवश्यक कर दिया है। यहां तक की आप नवजात शिशु का भी आधार कार्ड बनवा सकते हैं। यह जानकारी जिले के प्रधान डाकघर के हेड पोस्टमास्टर अनिल कुमार ने दी।

90 दिनों में बनकर आ जाता है आधार कार्ड
हेड पोस्टमास्टर ने बताया कि 5 साल से कम उम्र के बच्चों का आधार कार्ड बनवाने के लिए किसी नजदीक के आधार पंजीकरण केंद्र पर जाना होगा। आधार पंजीयन केंद्र (पोस्ट ऑफिस, अधिकृत बैंक या साइबर कैफे) पर जाकर बच्चे के माता-पिता का आधार कार्ड नम्बर देकर आवेदन फॉर्म भरना पड़ेगा। माता-पिता के आधार नम्बर के अलावा बच्चे का जन्म प्रमाणपत्र एवं उसकी फोटो देनी होगी। उन्होंने बताया कि यदि बच्चा 5 साल से कम उम्र का है तो उसके फिगर प्रिंट और आइरिस स्कैन की कोई जरूरत नहीं होती। सारी फॉर्मेलिटी पूरी करने के 90 दिनों के भीतर आधार कार्ड बनकर रिसीव हो जाता है।

Updated on:
19 Dec 2020, 4:46 PM IST
Published on:
Also Read
View All
राहुल गांधी के बरी होने के फैसले को चुनौती देंगे शिकायतकर्ता विजय मिश्रा, बोले- कोर्ट के आदेश के खिलाफ करेंगे अपील

अमित शाह मानहानि मामले में सुल्तानपुर कोर्ट ने राहुल गांधी को किया बरी, जानिए 2018 में क्या हुआ था

राहुल गांधी मानहानि केस: सुल्तानपुर की एमपी-एमएलए कोर्ट में आज फैसला, शिकायतकर्ता के वकील बोले- दोषी पाए गए तो दो साल तक की सजा संभव

राहुल गांधी के बरी होने पर कांग्रेस नेता आराधना मिश्रा मोना बोलीं- यह ज्यूडिशियरी की बहुत बड़ी जीत है

सुल्तानपुर में आधी रात पुलिस की दबिश से हड़कंप, दीवार फांद घर में घुसने का वीडियो वायरल