सुल्तानपुर

Video वायरल: तिरंगा लेकर डिप्टी CM से मिलने गया था दिव्यांग, पुलिस ने घसीटकर गेट से हटाया

उत्तर प्रदेश के अधिकारी कितने संवेदनशील हैं और गरीबो की समस्याओं को हवा में कैसे उड़ाते हैं ये तो सभी जानते हैं, सरकारी अधिकारी बेलगाम है, इसकी शिकायत आए दिन पार्टी कार्यकर्ता करते रहते हैं। एक बड़ा उदाहरण गुरुवार को डिप्टी सीएम केशव मौर्य के कार्यक्रम में देखने को मिला। सुल्तानपुर में एक दिव्यांग खुद को ट्राई साइकिल नहीं मिलने से परेशान था, क्योंकि वो खुद के पैरों पर नहीं चल सकता था इसलिए खिसकते हुए गेट तक पहुंचा। लेकिन अधिकारियों ने उसे मिलने नहीं दिया। अधिकारियों ने उसे कार्यक्रम से दूर ही रखा। उसे गेट से घसीटकर हटा दिया गया, अब तिरंगा लिए हुए दिव्यांग को गेट से घसीटकर हटाने का वीडियो वायरल हो रहा है।  
2 min read
• •
Updated: 16 Sep 2022, 3:21 PM IST
Sultanpur Police During Boy To remove from Program gate to coming Deputy CM Keshav Maurya in Sultanpur
Sultanpur Police During Boy To remove from Program gate to coming Deputy CM Keshav Maurya in Sultanpur

ऐसे में वो दिव्यांग नाराज़ होकर गेट पर ही बैठा रहा। पुलिस ने उसे मिलने से रोक दिया था। उसकी नाराजगी और उसके बाद अधिकारियों के व्यवहार का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक दिव्यांग हाथ में तिरंगा लेकर बैठा हुआ है। पुलिस उसे जाने के लिए कहा रही है, लेकिन वो डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य से मिलने की जिद पर अड़ा हुआ है। जब उधर अधिकारियों के आने का समय हुआ तो उसे जबरन पुलिस के माध्यम से उठाकर गेट से हटाकर दूर बैठा दिया गया। इस घटना पर अभी तक किसी अधिकारी ने कुछ भी बोलने से इंकार कर दिया।

सुल्तानपुर जिले में शहर से कुछ दूरी पर कटावां गांव है। कोतवाली नगर थाना क्षेत्र में ये गाँव आता है जहां कटावा गांव का रहने वाला जयसराज दोनों पैरों से दिव्यांग है। जयसराज ने मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि, ट्राई साइकिल जब यहाँ दी गई थी तब भी हमें नहीं मिली, सरकारी अधिकारी बाकी योजना में भी हमको दूर रखते हैं। कई बार शिकायत भी कर चुके हैं, लेकिन कोई सुनता ही नहीं।

सुल्तानपुर के कटावा गाँव के दिव्यांग जयसराज सरकारी अधिकारियों के काम से काफी नाराज़ हैं, उनका कहना है कि, अधिकारियों की वजह से ही सही काम नहीं हो पाता है। गांव में सड़क नहीं है, बिजली अपनी मर्जी से आती जाती है, पानी की दिक्कत है, स्कूल अच्छा नहीं है, दोनों पैर खराब हैं इसलिए काम नहीं कर पाते। अधिकारियों की शिकायत करने के लिए डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य से मिलने के लिए गए थे। पुलिस वाले हमको गेट से भगा दिए।

Published on:
Also Read
View All
राहुल गांधी के बरी होने के फैसले को चुनौती देंगे शिकायतकर्ता विजय मिश्रा, बोले- कोर्ट के आदेश के खिलाफ करेंगे अपील

अमित शाह मानहानि मामले में सुल्तानपुर कोर्ट ने राहुल गांधी को किया बरी, जानिए 2018 में क्या हुआ था

राहुल गांधी मानहानि केस: सुल्तानपुर की एमपी-एमएलए कोर्ट में आज फैसला, शिकायतकर्ता के वकील बोले- दोषी पाए गए तो दो साल तक की सजा संभव

राहुल गांधी के बरी होने पर कांग्रेस नेता आराधना मिश्रा मोना बोलीं- यह ज्यूडिशियरी की बहुत बड़ी जीत है

सुल्तानपुर में आधी रात पुलिस की दबिश से हड़कंप, दीवार फांद घर में घुसने का वीडियो वायरल