
Monsoon rain Weather Alert in UP
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में पिछले 24 घंटे में रिकॉर्ड तोड़ बारिश दर्ज की गई है, लगातार होती भारी बारिश की वजह से लोग परेशान हैं। लखनऊ के स्कूलों को अग्रिम आदेशों तक छुट्टी का आदेश जिलाधिकारी सूर्यपाल गंगवार की ओर से जारी कर दिया गया है। बीती रात भी जमकर बारिश हुई थी, जिसकी वजह से जगह-जगह राजधानी में जलभराव हो गया। लखनऊ में 24 घंटे में 160.3 मिमी बारिश हुई।
लखनऊ में तेज बारिश से एक मकान की दीवार गिरने से 4 लोगों की मौके पर ही मृत्यु हो गई है, जबकि दर्जनों अन्य लोग घायल हो गए हैं। इसी प्रकार उन्नाव जिले में भी बारिश से घर की छत गिर गई जिसमें दबकर कई लोगों की मृत्यु हो गई। प्रदेश के अन्य क्षेत्रों की बात करें तो प्रयागराज, प्रतापगढ़, जौनपुर, कानपुर, नोएडा, गाजियाबाद में भी तेज बारिश हुई। सभी शहरी इलाकों में जलभराव की समस्या सबसे बड़ी रही।
weather report by JP Gupta
मौसम वैज्ञानिक जेपी गुप्ता के मुताबिक बंगाल की खाड़ी से उठे चक्रवात और अरब खाड़ी की तरफ से आने वाली ठंढ़ी हवाओ की वजह से फिर से मानसून तेजी से एक्टिव हो गया है। जिससे उत्तर प्रदेश के 40 से अधिक जिलों में बारिश और तेज ठंढ वाली हवाएँ चल रही हैं। 18 सितंबर तक यूपी में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। बीते 24 घंटों में लखनऊ, कानपुर में सबसे अधिक 80 मिमी. तक बारिश हुई है। इसे एक रिकॉर्ड माना जा रहा है। जो की इस सीजन का सबसे अधिक है।
मौसम विभाग की ओर से मऊ, गाजीपुर, चंदौली, वाराणसी, सिद्धार्थ नगर, आयोध्या, प्रतापगढ़, मिर्जापुर, कौशांबी, चित्रकूट, बांदा, रायबरेली, अमेठी, बाराबंकी, लखनऊ, उन्नाव, कानपुर नगर, कानपुर देहात, हमीरपुर, झांसी, जालौन, इटावा, औरैया, कन्नौज, हरदोई, मेरठ, नोएडा, गौतमबुद्धनगर, सहारनपुर, सोनभद्र, आगरा, जालौन, गाजियाबाद, जिलों में भारी बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया गया है।
Published on:
16 Sep 2022, 1:00 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.