सुल्तानपुर

किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं है इस नेता की Love Story, वीडियो में देखें प्रेमिका का हाईवोल्टेज ड्रामा

कहानी में लव सेक्स धोखा अपहरण फिरौती अवैध वसूली हंगामा तोड़फोड़ गाली-गलौज सस्पेंस और थ्रीलर सब कुछ है...देखें वीडियो
2 min read
• •
Updated: 7 Aug 2018, 7:32 PM IST
anoop sanda love story
किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं है इस नेता की Love Story, वीडियो में देखें प्रेमिका का हाईवोल्टेज ड्रामा


सुल्तानपुर. पूर्व विधायक सपा नेता अनूप संडा और उनकी माशूका सबरीन की प्रेम कहानी किसी बॉलीवुड फिल्म की कहानी से कम नहीं है। इसमें लव, सेक्स, धोखा, अपहरण, फिरौती, अवैध वसूली, हंगामा, तोड़फोड़, गाली-गलौज, सस्पेंस और थ्रीलर सब कुछ है। समाजवादी पार्टी के पूर्व विधायक अनूप संडा की पेट्रोल पम्प पर उनकी माशूका द्वारा की गई तोड़-फोड़ करने के मामले में पेट्रोल पंप मैनेजर राहुल शर्मा ने जो रिपोर्ट तहरीर दी है, उसमें ब्लैकमेल करने की बात भी सामने आ रही है।

पेट्रोल पम्प मैनेजर राहुल शर्मा ने सपा नेता की माशूका समरीन के खिलाफ जो तहरीर दी है, उसमें यह लिखा है कि दो दिन पहले सबरीन द्वारा 50 लाख रुपयों की मांग की गई थी। न देने पर पूर्व विधायक अनूप संडा को बदनाम करने और राजनैतिक करियर ख़त्म करने की धमकी दी गई थी। आगे लिखा है कि सबरीन ने पेट्रोल पम्प पर पहुंच कर तोड़फोड़ की और वहां रखे कई महत्वपूर्ण कागजात, पेन ड्राइव उठा ले गई।

इन पर दर्ज हुआ केस
पेट्रोल पंप पर तोड़फोड़ के मामले में सबरीन पर अवैध वसूली, तोड़फोड़ सहित कई अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। वहीं सबरीन की तरफ से दी गई तहरीर पर पूर्व विधायक की पत्नी अमिता सेठ और उनकी भाभी पर केस दर्ज किया गया है।

सबरीन का आरोप
पूर्व विधायक की प्रेमिका का कहना है कि पूर्व विधायक अनूप संडा मेरे पति हैं। मैंने कभी भी उनका अपहरण नहीं किया। वे अपनी मर्जी से मेरे पास आते हैं। अमिता सेठ (पूर्व विधायक की पत्नी ) मुझे बदनाम करने के लिए सारे षड़यंत्र करती रहती हैं। उन्होंने कहा कि यह आरोप भी मिथ्या और बेबुनियाद है कि मैं 50 लाख रुपए की वसूली करने पेट्रोल पंप पर गईं थी। पेट्रोल पंप मेरे पति का है।

वीडियो में देखें- समाजवादी पार्टी के पूर्व विधायक की माशूका का हाईवोल्टेज ड्रामा...

Published on: