सुल्तानपुर

छेड़छाड़ से परेशान किशोरी ने दे दी जान, पुलिस पर लग रहे गंभीर आरोप

सुलतानपुर जिले के गोसाईगंज थाना क्षेत्र का मामला...
2 min read
• •
Updated: 6 Oct 2018, 4:30 PM IST
Sultanpur
छेड़छाड़ से परेशान किशोरी ने दे दी जान, पुलिस पर लग रहे गंभीर आरोप


सुलतानपुर. 13 वर्षीय लड़की को गांव का एक लड़का आये दिन तंग किया करता था। परेशान होकर उसने आत्महत्या कर ली। यह कहना है मृतक के उन परिजनों को जो आरोपियों के खिलाफ मुकदमा लिखवाने के लिये चार माह से पुलिस थाने के चक्कर काट रहे हैं। परिजनों ने पुलिस पर आरोप लगाते हुए कहा कि शिकायत करने पर पुलिसवाले उन्हें ही फटकार कर थाने से भगा देते हैं। निराश परिजनों ने पुलिस कार्यालय पहुंचकर अपर पुलिस अधीक्षक से न्याय की गुहार लगाई है। मामला गोसाईगंज थाने के मगनगंज गांव का है, जहां के रहने वाले सगीर की 13 वर्षीय पुत्री शबाना की उसके ही घर में बीते 11 जुलाई को फांसी के फंदे से लटकती लाश मिली थी। तत्काल तहरीर के बावजूद घटना के चार माह बाद भी पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत नहीं किया है।

शिकायती पत्र बयां करता है कि शबाना को गांव का ही एक लड़का परेशान किया करता था। परिजनों की शिकायत पर लड़के के घर वाले फौजदारी करने के लिए खड़े हो जाते थे। शबाना के पिता का कहना है कि बीते 10 जुलाई को उसकी पत्नी की तबीयत खराब हो गई थी, जिसको लेकर एक नर्सिंगहोम गए हुए थे। घर में शबाना अकेली थी। दूसरे दिन जब सगीर अपनी पत्नी को लेकर घर पहुंचे तो शबाना का फांसी के फंदे से लटकता हुआ शरीर घर में मिला था। इसकी सूचना परिजनों ने स्थानीय पुलिस को दी थी। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को दफन करा दिया था।

सगीर ने पुलिस पर लगाया आरोप
मृतका के पिता सगीर ने पुलिस पर आरोप लगाते हुए कहा कि स्थानीय पुलिस अभियुक्तों के साथ मिली हुई है, जिसके चलते दूसरे दिन मुझे थाने पर बुलाया गया और मैंने बेटी के मोबाइल को सबूत के तौर पर तहरीर के साथ पुलिस को दिया था, लेकिन कार्रवाई करने की बजाय मुझे थाने से भगा दिया गया। चार माह बाद भी प्रयास करने के बाद जब पुलिस ने मामले को दर्ज नहीं किया तो पुलिस कार्यालय आकर अपर पुलिस अधीक्षक सूर्यकांत त्रिपाठी से मिलकर न्याय की गुहार लगाई है। आपको बता दें कि गोसाईंगंज थाने की पुलिस पर पहले भी गंभीर आरोप लगते रहे हैं।

देखें वीडियो...

Updated on:
6 Oct 2018, 4:30 PM IST
Published on:
Also Read
View All
राहुल गांधी के बरी होने के फैसले को चुनौती देंगे शिकायतकर्ता विजय मिश्रा, बोले- कोर्ट के आदेश के खिलाफ करेंगे अपील

अमित शाह मानहानि मामले में सुल्तानपुर कोर्ट ने राहुल गांधी को किया बरी, जानिए 2018 में क्या हुआ था

राहुल गांधी मानहानि केस: सुल्तानपुर की एमपी-एमएलए कोर्ट में आज फैसला, शिकायतकर्ता के वकील बोले- दोषी पाए गए तो दो साल तक की सजा संभव

राहुल गांधी के बरी होने पर कांग्रेस नेता आराधना मिश्रा मोना बोलीं- यह ज्यूडिशियरी की बहुत बड़ी जीत है

सुल्तानपुर में आधी रात पुलिस की दबिश से हड़कंप, दीवार फांद घर में घुसने का वीडियो वायरल