सुल्तानपुर

शानदार है पोस्ट ऑफिस की ग्राम प्रिय पॉलिसी, मंथली जमा करें 5068 रुपये, 10 साल बाद मिलेंगे 7.25 लाख रुपये

सुलतानपुर Post Office के हेड पोस्टमास्टर अनिल कुमार ने बताया कि gram priya policy शार्ट टर्म पॉलिसी है, जो लॉन्चिंग के बाद से निवेशकों में खासी लोकप्रिय है
2 min read
• •
Updated: 11 Apr 2021, 2:32 PM IST
photo_2021-04-11_12-54-29.jpg

पत्रिका न्यूज नेटवर्क
सुलतानपुर. भारतीय डाकघरों (Post Office) से संचालित होने वाली 'ग्राम प्रिय' (gram priya policy) एक शॉर्ट टर्म मनी बैक स्कीम है। डाकघर से संचालित इस पॉलिसी की अवधि 10 वर्ष होती है। इस योजना में प्रतिमाह 5068 रुपये जमा करने पर मैच्योरिटी पर निवेशकों को कुल 7 लाख 25 हजार रुपए मिलेंगे। पोस्टऑफिस के हेड पोस्टमास्टर अनिल कुमार ने कहा कि यह शार्ट टर्म पॉलिसी संचालित होने के बाद से ही निवेशकों में काफी लोकप्रिय है। पोस्ट ऑफिस की 'ग्राम प्रिय' एक शॉर्ट टर्म मनी बैक स्कीम के बारे में पत्रिका संवाददाता राम सुमिरन मिश्र ने पोस्टमास्टर अनिल कुमार से विस्तृत जानकारी ली।

पोस्टमास्टर अनिल कुमार ने बताया कि वैसे तो पोस्ट ऑफिस भारतीय निवेशकों (Investors) को हमेशा से अपनी शानदार स्कीमों से लुभाता रहा है, लेकिन ग्रामीण क्षेत्रों में बैंकों की अपेक्षा लोग पोस्ट ऑफिस पर कुछ ज्यादा ही भरोसा करते हैं। पोस्टऑफिस पर जनता के भरोसे का ही रिजल्ट है कि ज्यादातर निवेशक रुपये जमा करने से लेकर इंश्योरेंस खरीदने तक के लिए पोस्ट ऑफिस को सबसे ज्यादा पसंद करते हैं। उन्होंने बताया कि पोस्टऑफिस द्वारा संचालित ग्राम प्रिय पॉलिसी लोगों को कम निवेश में ज्यादा मुनाफा देने वाली है। उन्होंने बताया कि एक तरह से यह पॉलिसी एलआईसी का रूरल पोस्टल लाइफ इंश्योरेंस (RPLI) ही है। यह पॉलिसी 10 सालों के लिए होती है।

20 साल से 45 साल वाले लोग ले सकते हैं लाभ
पोस्टमास्टर ने बताया कि इस पॉलिसी में कम निवेश पर ज्यादा मुनाफा (Profit) कमाने के लिए 20 से 45 साल आयु वर्ग के लोग ही निवेश कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि इस स्कीम में न्यूनतम 10 हजार रुपए और अधिकतम 10 लाख रुपए ही निवेश कर सकते हैं।

मैच्योरिटी पर मिलेंगे 7.25 लाख रुपये
हेड पोस्टमास्टर ने बताया कि अगर पॉलिसी होल्डर की उम्र 30 साल है और वह 5 लाख का सम एश्योर्ड लेता है तो मंथली प्रीमियम 5068 रुपए, तिमाही प्रीमियम 15179 रुपए, छमाही प्रीमियम 30227 रुपए और सालाना प्रीमियम 59931 रुपए जमा करना होता है। एलआईसी इस समय प्रति हजार सम एश्योर्ड पर सालाना 45 रुपए का बोनस दे रहा है। इस हिसाब से 5 लाख सम अश्योर्ड के लिए सालाना बोनस 22500 रुपए होगा। 10 सालों में बोनस की कुल राशि 2,25,000 रुपए होगी। इस तरह मैच्योरिटी पर व्यक्ति को कुल 725000 रुपए मिलेंगे जिसमें 2.25 लाख बोनस और 5 लाख सम एश्योर्ड के होंगे।

Updated on:
11 Apr 2021, 2:32 PM IST
Published on:
Also Read
View All
राहुल गांधी के बरी होने के फैसले को चुनौती देंगे शिकायतकर्ता विजय मिश्रा, बोले- कोर्ट के आदेश के खिलाफ करेंगे अपील

अमित शाह मानहानि मामले में सुल्तानपुर कोर्ट ने राहुल गांधी को किया बरी, जानिए 2018 में क्या हुआ था

राहुल गांधी मानहानि केस: सुल्तानपुर की एमपी-एमएलए कोर्ट में आज फैसला, शिकायतकर्ता के वकील बोले- दोषी पाए गए तो दो साल तक की सजा संभव

राहुल गांधी के बरी होने पर कांग्रेस नेता आराधना मिश्रा मोना बोलीं- यह ज्यूडिशियरी की बहुत बड़ी जीत है

सुल्तानपुर में आधी रात पुलिस की दबिश से हड़कंप, दीवार फांद घर में घुसने का वीडियो वायरल