1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

रोजाना जमा करें 58 रुपये, एकमुश्त मिलेंगे 13 लाख, LIC की इस पॉलिसी में हैं और भी कई फायदे

- भारतीय जीवन बीमा निगम की जीवन लक्ष्य पॉलिसी में हैं कई खूबियां- Jeevan Lakshya (933) पॉलिसी में बीमाधन से कम जमा करना होगा प्रीमियम- मैच्योरिटी के तीन वर्ष पहले ही बंद हो जाएगी प्रीमियम अदायगी, एक्सीडेंटल रिस्क कवर दोगुना
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

उन्नाव

•

image

Hariom Dwivedi

•

Updated: 7 Nov 2020, 5:39 PM IST

lic.jpg

भारतीय जीवन बीमा निगम की शाखा के विकास अधिकारी बादल ने बताया कि उन लोगों के लिए यह पॉलिसी बहुत अच्छी और लाभदायक है जो लंबी अवधि के लिए निवेश करना चाहते हैं

पत्रिका न्यूज नेटवर्क

उन्नाव. एलआईसी की जीवन लक्ष्य पॉलिसी (Jeevan Lakshya 933) में कई खूबियां हैं। इस पॉलिसी के तहत कम पैसे में जहां अधिक रिस्क कवर मिलता है, वहीं मैच्योरिटी अमाउंट भी अधिक होता है। प्रतिदिन 58 रुपए जमा करने करने पर मैच्युरिटी पर 13 लाख रुपए से ज्यादा की रकम मिलती है। इसके अतिरिक्त भी इस पॉलिसी में अन्य कई खूबियां हैं जैसे कि पॉलिसी अवधि मृत्यु होने पर प्रीमियम की अदायगी बंद हो जाती है और नामिनी को प्रतिवर्ष बीमा धन का 10 फीसदी प्रतिवर्ष दिया जाता है। जो पॉलिसी अवधि तक मिलता है।

भारतीय जीवन बीमा निगम की शाखा के विकास अधिकारी बादल ने बताया कि उन लोगों के लिए यह पॉलिसी बहुत अच्छी और लाभदायक है जो लंबी अवधि के लिए निवेश करना चाहते हैं। जीवन लक्ष्य पॉलिसी की खास बात है कि मैच्योरिटी पीरियड से 3 साल कम प्रीमियम देना पड़ता है। 18 से 50 वर्ष आयु वर्ग के लोग इस पॉलिसी को ले सकते हैं। इस पॉलिसी में 13 से लेकर 25 साल तक की अवधि के लिए निवेश किया जा सकता है। इस योजना में न्यूनतम बीमाधन एक लाख रुपए और अधिकतम की कोई सीमा नहीं है।

यह भी पढ़ें : रोजाना जमा करें 7 रुपये, प्रतिमाह 5000 रुपए मिलेगी पेंशन

बीमाधन से कम जमा करना होगा प्रीमियम
विकास अधिकारी बादल बताते हैं कि अगर 18 वर्ष की उम्र में राजू ने 25 साल के लिए 500000 बीमा धन की पॉलिसी ली है। 25 साल की पॉलिसी में प्रीमियम 22 साल ही जमा होगा। पहले साल प्रीमियम 21154 रुपे है जिसमें 911 रुपए का टैक्स जुड़ा है जबकि दूसरे साल से किस्त (प्रीमियम) 20698 रुपए हो जाएगी। छमाही 10460 रुपए, तिमाही 5285 रुपए और मंथली 1762 रुपए है। रोजाना 58 रुपए जमा करके आप इस योजना का लाभ ले सकते हैं। मैच्योरिटी पर बीमाधन (5 लाख रुपए), बोनस ( लगभग 612500 रुपए) और एडिशनल बोनस ( लगभग 2,25000 रुपए) मिलेगा। यह रकम लगभग 13,37,500 रुपए बनती है। 5 लाख के बीमाधन पर पॉलिसीधार को कुल 455812 रुपए ही जमा करने होंगे।

Jeevan Lakshya पॉलिसी की खास बातें
उम्र : 18 वर्ष
अवधि- 25 वर्ष
किस्त जमा करने की अवधि- 22 वर्ष
बीमाधन- न्यूनतम एक लाख रुपए
दुर्घटना- नॉमिनी बीमाधन की दोगुनी राशि

यह भी पढ़ें : रोजाना जमा करें 27 रुपये, एकमुश्त मिलेंगे 10.60 लाख, जानें- LIC के न्यू इंडोमेन्ट प्लान के बारे में

इनपुट- Narendra Nath Awasthi