1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Atal Pension Yojana : रोजाना जमा करें 7 रुपये, प्रतिमाह 5000 रुपए मिलेगी पेंशन

Atal Pension Yojana : 18 से 40 वर्ष की उम्र के बीच का कोई भी भारतीय नागरिक अटल पेंशन योजना का लाभ ले सकता है
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Hariom Dwivedi

•

Updated: 27 Oct 2020, 6:11 PM IST

Atal Pension Yojana : रोजाना जमा करें 7 रुपये, प्रतिमाह 5000 रुपए मिलेगी पेंशन

Atal Pension Yojana : रोजाना जमा करें 7 रुपये, प्रतिमाह 5000 रुपए मिलेगी पेंशन

लखनऊ. Atal Pension Yojana. अगर आप 5,000 रुपये प्रतिमाह पेंशन चाहते हैं तो देर मत करिए। आज ही अटल पेंशन योजना में खाता खुलवाएं। 18 से 40 वर्ष के बीच का कोई भी भारतीय नागरिक अटल पेंशन योजना का लाभ ले सकता है। उत्तर प्रदेश में अटल पेंशन योजना के लाभार्थियों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। राजधानी लखनऊ के चौक स्थित प्रधान डाकघर में बीते एक महीने में ग्राहकों की संख्या तेजी बढ़ी है। ऐसे ही बैंकों में भी अटल पेंशन के सब्सक्राइबर की संख्या बढ़ी है।

स्कीम के तहत आवेदक को 60 साल के होने के बाद से आजीवन 1,000 से लेकर 5,000 रुपये के बीच पेंशन मिलती है। इसके लिए अलग अलग उम्र के हिसाब से अंशदान करना होता है। जैसे कि अगर आपकी उम्र 21 वर्ष है और आप 5000 रुपये प्रतिमाह की पेंशन का लाभ लेना चाहते हैं तो आपको 210 रुपये प्रतिमाह (7 रुपए रोज) देना होगा। उम्र बढ़ने के साथ साथ मंथली योगदान भी बढ़ता जाता है। इस स्कीम के तहत आपको मासिक, तिमाही और छमाही प्रीमियम जमा करने का विकल्प मिलता है।

वर्ष 2015 में केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार ने अटल पेंशन योजना शुरू की थी। इसका मकसद कम आय वर्ग के लोगों को 60 वर्ष बाद पेंशन का लाभ दिलाना है। इस स्कीम के तहत लाभार्थी वर्ष में एक बार कभी भी पेंशन की राशि बढ़ा या घटा सकेंगे। ऐसा पहले नहीं था, लेकिन 1 जुलाई 2020 से से नई सुविधा लागू है। इस योजना का संचालन पीएफआरडीए की ओर से किया जाता है। इसके लिए व्यक्ति का किसी भी बैंक या पोस्ट ऑफिस में सेविंग अकाउंट होना चाहिए।

अटल पेंशन योजना की खास बातें
- 18 से 40 वर्ष तक की आयु के सभी भारतीयों आवेदन कर सकते हैं
- 60 वर्ष के बाद से जीवन भर के लिए मासिक पेंशन मिलती है
- योजना के तहत न्यूनतम पेंशन 1,000 रुपये और अधिकतम 5,000 रुपये है
- मैच्योरिटी से पहले लाभार्थी की मृत्यु होने पर पेंशन उसके जीवनसाथी को मिलेगी
- पति-पत्नी दोनों की मृत्यु हो जाने पर पेंशन की राशि नॉमिनी को मिलेगी
- किस्त लगातार जमा होनी चाहिए, कॉन्ट्रिब्यूशन रुकने पर खाता फ्रीज कर दिया जायेगा और फिर बंद हो जाएगा
- योजना के तहत 1000, 2000, 3000, 4000, 5000 प्रतिमाह पेंशन का विकल्प लिया जा सकता है
- योजना के तहत सब्सक्राइबर को कम से कम 20 वर्षों तक लगातार प्रीमियम जमा करनी होगी
- अटल पेंशन योजना में 50 फीसदी राशि सब्सक्राइबर और 50 फीसदी केंद्र सरकार देती है

Note:- अटल पेंशन योजना की अधिक जानकारी के लिए वेबसाइट https://www.npscra.nsdl.co.in/scheme-details.php पर जाएं और दी गई जानकारियों को ध्यान से पढ़ें।