सुल्तानपुर

पहाड़ों से आ रही बर्फ़ीली हवाएं बढ़ा रही सर्दी, 31 जनवरी तक भारी सर्दी का अलर्ट

मौसम विभाग के मुताबिक पछुआ हवाओं के कारण पारा लगातार नीचे की ओर खिसक रहा है। मौसम विभाग ने पूर्वानुमान लगाया है कि अगले 4 से 5 दिनों तक ठंड इसी तरह बरकरार रहेगी। अभी अगले 4 दिनों तक शीत लहर का दौर जारी रहेगा।
2 min read
• •
Updated: 28 Jan 2022, 2:09 PM IST
cold_day.jpg

सुलतानपुर जिले में सर्दी का सितम बढ़ता जा रहा है, हालांकि आज शुक्रवार को सुबह कोहरा छाया रहा और करीब 10 बजे कोहरा छट गया। लेकिन कोहरा छंटने के बाद करीब 20 किमी प्रति घंटे की गति से चल रही पहाडों से आ रही पछुआ बर्फ़ीली हवाओं ने लोगों को सिकुड़ने पर मजबूर कर दिया। यह बात और है कि 10 बजे के बाद तेज धूप निकल आई, पर बर्फ़ीली हवाओं के आगे धूप बेअसर साबित हो रही है। सर्द हवाओं से गलन बढ़ गई है। मौसम विभाग के मुताबिक पछुआ हवाओं के कारण पारा लगातार नीचे की ओर खिसक रहा है। मौसम विभाग ने पूर्वानुमान लगाया है कि अगले 4 से 5 दिनों तक ठंड इसी तरह बरकरार रहेगी। अभी अगले 4 दिनों तक शीत लहर का दौर जारी रहेगा।

सुल्तानपुर में तापमान में भारी गिरावट

जिले के मौसम के जानकार डॉ जेपी तिवारी ने कहाकि, बृहस्पतिवार को दिन के तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई। दिन का तापमान सामान्य से 9 डिग्री सेल्सियस कम दर्ज किया गया।

बर्फबारी और बारिश की वजह से ठंडी हवाएं

तिवारी ने कहाकि, पहाड़ों पर लगातार हो रही बर्फबारी और बारिश की वजह से वहां से आ रही हवाएं लोगों को कंपा रही हैं। कोहरे की वजह से बादल बनने जैसा एहसास हो रहा है।

4 से 5 दिन और चलेगी शीत लहर

डॉ जेपी तिवारी ने बताया कि पूरे जिले में कोल्ड डे जैसी स्थिति बनी हुई है। मौसम परिवर्तन में अभी 4 से 5 दिन और लग सकते हैं। आज शुक्रवार की रात के पारे में करीब तीन डिग्री सेल्सियस की गिरावट हो सकती है।

Published on:
Also Read
View All
राहुल गांधी के बरी होने के फैसले को चुनौती देंगे शिकायतकर्ता विजय मिश्रा, बोले- कोर्ट के आदेश के खिलाफ करेंगे अपील

अमित शाह मानहानि मामले में सुल्तानपुर कोर्ट ने राहुल गांधी को किया बरी, जानिए 2018 में क्या हुआ था

राहुल गांधी मानहानि केस: सुल्तानपुर की एमपी-एमएलए कोर्ट में आज फैसला, शिकायतकर्ता के वकील बोले- दोषी पाए गए तो दो साल तक की सजा संभव

राहुल गांधी के बरी होने पर कांग्रेस नेता आराधना मिश्रा मोना बोलीं- यह ज्यूडिशियरी की बहुत बड़ी जीत है

सुल्तानपुर में आधी रात पुलिस की दबिश से हड़कंप, दीवार फांद घर में घुसने का वीडियो वायरल