8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मौसम विभाग का अलर्ट 31 जनवरी तक पड़ेगी ठंड, यूपी का सबसे ठंडा जिला फतेहगढ़ रहा

Weather Updates पिछले 24 घंटे में यूपी का सबसे ठंडा जिला फतेहगढ़ रहा। यहां पर न्यूनतम तापमान 3.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है। मौसम विभाग ने चेतावनी जारी करते हुए कहा कि, पश्चिमी यूपी के इन 14 जिलों में कड़ाके की ठंड पड़ने की पूरी संभावना है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Sanjay Kumar Srivastava

•

Updated: 27 Jan 2022, 12:39 PM IST

मौसम विभाग का अलर्ट पूरी जनवरी पड़ेगी ठंड, यूपी का सबसे ठंडा जिला फतेहगढ़ रहा

मौसम विभाग का अलर्ट पूरी जनवरी पड़ेगी ठंड, यूपी का सबसे ठंडा जिला फतेहगढ़ रहा

यूपी का मौसम लगातार बदल रहा है। इस वर्ष सर्दी नए रंग दिखा रही है। यूपी के कई जिलों में रात को ही नहीं, दिन में भी खूब ठिठुरन है। पिछले 24 घंटे में यूपी का सबसे ठंडा जिला फतेहगढ़ रहा। यहां पर न्यूनतम तापमान 3.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है। मौसम विभाग ने चेतावनी जारी करते हुए कहा कि, पश्चिमी यूपी के इन 14 जिलों में कड़ाके की ठंड पड़ने की पूरी संभावना है। पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी से मैदानी इलाकों और उत्तराखंड से सटे जिलों में बर्फीली हवाएं चलेंगी। यहां तक तराई के जिलों में भी जमकर कंपकांपने वाली ठंड पड़ने का पूर्वानुमान है। मौसम विज्ञानियों का कहना है कि इस बार ठंड अभी जाने वाली नहीं है। जनवरी के बाकी बचे पांच दिन भी ठंड बरकरार रहेगी। वैसे तो आईएमडी ने भी इस वर्ष कड़ाके की ठंड की भविष्यवाणी की थी।

यूपी का सबसे ठंडा जिला फतेहगढ़ Fatehgarh coldest district of UP

पिछले 24 घंटे में यूपी का सबसे ठंडा जिला फतेहगढ़ रहा। यहां पर न्यूनतम तापमान 3.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है। मेरठ का न्यूनतम तापमान 5.5, अलीगढ़ में 5.4 है। इटावा में 5.4 और आगरा 6.4 डिग्री तापमान न्यूनतम रिकॉर्ड दर्ज किया गया है।

यूपी के 14 जिलों में घने कोहरे का अलर्ट

मौसम विभाग ने मौसम अपडेट जारी करते हुए कहाकि, आने वाले पांच दिन यूपी के 31 जिलों में घना कोहरा रहेगा। पश्चिमी यूपी और पूर्वी यूपी में कोहरा भयंकर पड़ सकता है। पश्चिमी यूपी में सहारनपुर, मुरादाबाद, बरेली, शाहजहांपुर से लेकर दक्षिणी-पश्चिमी हिस्सों एटा, इटावा, मैनपुरी, आगरा, अलीगढ़, मथुरा, कासगंज, फर्रुखाबाद, नोएडा, बुलंदशहर सहित आसपास के इलाकों में 31 जनवरी तक घना कोहरा छाया रहेगा।

यह भी पढ़ें :यूपी में चार दिन कड़ाके की ठंड और शीतलहर का कहर, मौसम विभाग का बारिश का भी अलर्ट

पूर्वी यूपी के 17 जिलों में कोहरे की चेतावनी

पूर्वी उत्तर प्रदेश में कानपुर, लखनऊ, महोबा, चित्रकूट, झांसी, जालौन, उरई, हमीरपुर, फतेहपुर, प्रयागराज, भदोही, वाराणसी, प्रतापगढ़, मऊ, जौनपुर, गोरखपुर और अयोध्या सहित उत्तरी तराई वाले इलाकों में भी कोहरा देखने को मिल सकता है।

यह भी पढ़ें : मौसम विभाग का 23-26 जनवरी भारी बारिश और ओले गिरने का अलर्ट, ठंड से कांपेंगे कई जिले

लखनऊ में दिन के साथ रातें भी खूब ठंडी रहने का अलर्ट

राजधानी लखनऊ में गुरुवार सुबह घना कोहरा छाया हुआ था। ठंडी हवाएं चल रही थी। गुरुवार को लखनऊ का न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। मौसम विभाग का कहना है कि, राजधानी लखनऊ में ठंड अभी रुकने वाली नहीं है। दिन के साथ रातें भी खूब ठंडी रहेंगी।