सुल्तानपुर

बारिश से मौसम हुआ सुहाना, न्यूनतम तापमान गिरा 22 पर, अगले दो दिन भी बरसेंगे बादल

Rain and Storm in Sultanpur. सुल्तानपुर में बारिश से भीषण गर्मी में लोगों को राहत मिली। अभी अगले दो दिन आंधी के साथ बूंदाबांदी के आसार.
2 min read
• •
Updated: 14 May 2021, 7:32 PM IST
weather_alert.jpg
Weather update

सुलतानपुर. Rain In Sultanpur. जिले में गुरुवार को आई आंधी के साथ हुई बारिश से मौसम सुहाना हो गया है। लोगों को गर्मी से राहत मिल गई है। लेकिन बूंदाबांदी और तेज हवाओं के कारण आम की फसल को भारी नुकसान पहुंचा है। वहीं मई के महीने में हुई बारिश, सब्जी की खेती के लिए वरदान साबित हुई है। मौसम विभाग (Weather Forecast) का कहना है कि ऐसा जम्मू-कश्मीर पर बने पश्चिमी विक्षोभ के चलते हो रहा है। अनुमान है कि अगले दो दिन सुलतानपुर और आसपास के जिलों में गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ेंगी।

हर वर्ष मई के महीने में जहां भीषण गर्मी पड़ने की संभावना रहती है, वहीं इस साल मई माह की भीषण गर्मी के बीच मौसम ने अचानक करवट ले ली है। मौसम विभाग ने अनुमान लगाया था कि धूल भरी आंधी व बादल गरजने के साथ झमाझम बारिश होगी। यह भविष्यवाणी सच साबित हुई। पिछले 24 घण्टों में कहीं हल्की तो कहीं तेज बौछारें पड़ीं हैं। शुक्रवार का अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। अगले दो दिन भी ऐसा ही मौसम बना रहेगा।

मौसम ने बिगाड़ा वैवाहिक कार्यक्रम-

जिले में पिछले 3 दिनों से आंधी-बारिश से वैवाहिक कार्यक्रमों पर तुषारापात हुआ है। आंधी और बारिश होने से वैवाहिक समारोह के टेंट तम्बू उखड़ गए। मौसम बुधवार की शाम को अचानक बदल गया। तेज आंधी के बाद बारिश होने लगी। इससे जहां कई स्थानों पर लाइन पर पेड़ गिरने से बिजली गुल हो गई। वहीं आंधी में वैवाहिक समारोहों के टेंट उड़ गए। आंधी और पानी ने वैवाहिक समारोहों को फीका कर दिया और जिन घरों में वैवाहिक समारोह थे, मौसम को लेकर वहां अफरातफरी का माहौल देखने को मिला।

Published on:
Also Read
View All
राहुल गांधी के बरी होने के फैसले को चुनौती देंगे शिकायतकर्ता विजय मिश्रा, बोले- कोर्ट के आदेश के खिलाफ करेंगे अपील

अमित शाह मानहानि मामले में सुल्तानपुर कोर्ट ने राहुल गांधी को किया बरी, जानिए 2018 में क्या हुआ था

राहुल गांधी मानहानि केस: सुल्तानपुर की एमपी-एमएलए कोर्ट में आज फैसला, शिकायतकर्ता के वकील बोले- दोषी पाए गए तो दो साल तक की सजा संभव

राहुल गांधी के बरी होने पर कांग्रेस नेता आराधना मिश्रा मोना बोलीं- यह ज्यूडिशियरी की बहुत बड़ी जीत है

सुल्तानपुर में आधी रात पुलिस की दबिश से हड़कंप, दीवार फांद घर में घुसने का वीडियो वायरल