31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अचानक बिगड़ा मौसम, तेज आंधी के बाद हुई जोरदार बारिश, गिरे ओले, अगले तीन दिनों के लिए अलर्ट जारी

Heavy Rain and Hailstorm in Lalitpur. अचानक मौसम में आए बदलाव के कारण ललितपुर के कई इलाकों में तेज रफ्तार के साथ धूल भरी आंधी चली। जिसके बाद जोरदार बारिश और ओलावृष्टि हुई।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

ललितपुर

•

image

Abhishek Gupta

•

Updated: 11 May 2021, 8:09 PM IST

Rain in Lalitpur

Rain in Lalitpur

ललितपुर. Heavy Rain and Hailstorm in Lalitpur. अचानक मौसम में आए बदलाव के कारण ललितपुर के कई इलाकों में तेज रफ्तार के साथ धूल भरी आंधी चली। जिसके बाद जोरदार बारिश और ओलावृष्टि हुई। इससे मौसम खुशनुमा हुआ और लोगों ने गर्मी से राहत महसूस की। मौसम विभाग का अनुमान (Weather Forecast) है कि आने वाले तीन दिनों तक कुछ ऐसा ही मौसम रहेगा। ललितपुर समेत प्रदेश के अन्य जिलों में भी तेज बारिश का अनुमान है।

ये भी पढ़ें- यूपी में अगले तीन दिनों तक कई जिलों में होगी गरज-चमक के साथ बारिश, अलर्ट जारी

बीते दो दिनों से मौसम में खूब बदलाव देखने को मिल रहा है। इस बीच कभी धूप निकल रही है, तो कभी उमड़ घुमड़ कर बादल छा जाते हैं। हालांकि अंदाजा नहीं था कि अचानक तेज बारिश भी होगी, लेकिन मंगलवार को अचानक मौसम ने करवट ली और बारिश भी हुई। दोपहर होते-होते जनपद के कई इलाकों में बादल छाए व धूल भरी आंधी भी चली। हालांकि इस आंधी में आम की फसलों को काफी नुकसान पहुंचा है, जिससे इसकी खेती करने वाले किसानों के माथे पर चिंता की लकीरें आ गई हैं। तेज आंधी के साथ-साथ कहीं-कहीं पर छिटपुट बारिश और कहीं-कहीं पर ओलावृष्टि के साथ जोरदार बारिश हुई है।

ये भी पढ़ें- अगले कुछ घंटों में आंधी के साथ होगी जोरदार बारिश, 13 मई तक के लिए मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

तेज आंधी के कारण कई लोगों के घर के ऊपर रखे सीमेंट और टिन की चादरें तक उड़ गई। कभी आंधी, तो कभी बारिश और कभी ओले पड़ने का खामियाजा लोगों को भुगतना पड़ रहा है। किसान मायूस होकर अपनी फसलों को बर्बाद होता देखने को विवश है। इस बार आम की फसल कुछ खास अच्छी नहीं हुई है।