31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Weather Update : अगले कुछ घंटों में आंधी के साथ होगी बारिश, 13 मई तक के लिए मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

Sultanpur Weather Forecast- सुलतानपुर जिले के वरासिन मौसम विभाग के विज्ञानी डॉ. जेपी तिवारी ने बताया कि अगले 48 घण्टों में मौसम का मिजाज बदलेगा और आंधी के साथ बारिश होने की संभावना है
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सुल्तानपुर

•

image

Hariom Dwivedi

•

Updated: 11 May 2021, 5:10 PM IST

Sultanpur Weather Forecast

मौसम विभाग के अनुसार, मौसम का बदला मिजाज 10 मई से लेकर 13 मई तक रहने की संभावना है

पत्रिका न्यूज नेटवर्क
सुलतानपुर. Sultanpur Weather forecast . मंगलवार को दिन की शुरुआत तेज पूर्वी हवाओं के चलने और आसमान में छाए बादलों के साथ हुई। दोपहर बाद तेज धूप होने से अधिकतम तापमान बढ़कर 39.5 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। तापमान बढ़ने से लोगों को भीषण गर्मी का सामना करना पड़ा। मौसम विभाग ने अगले कुछ घंटों में बदलाव का पू्र्वानुमान जारी किया है। इस दौरान बारिश के साथ आंधी आने की चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग के अनुसार, मौसम का यह मिजाज 10 मई से लेकर 13 मई तक रहने की संभावना है। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि इस दौरान बारिश लगातार नहीं होगी, कभी धूप तो कभी आसमान में बदली छायी रहेगी। इससे पहले सोमवार को मौसम का मिजाज एकाएक बदल गया था और आसमान में बादल छा गए, तब जाकर गर्मी से परेशान लोगों को राहत मिली थी।

पिछले दो दिनों से आसमान में बदली छाए रहने के बावजूद पड़ रही भीषण गर्मी के बीच मौसम विभाग ने पूर्वानुमान लगाया है कि सुलतानपुर समेत आसपास के कुछ जिलों में बूंदाबादी के साथ आंधी तूफान आने की संभावना है। सुलतानपुर जिले के वरासिन मौसम विभाग के विज्ञानी डॉ. जेपी तिवारी ने बताया कि अगले 48 घण्टों में मौसम का मिजाज बदलेगा और आंधी के साथ बारिश होने की संभावना है।

यह भी पढ़ें : अगले 24 घंटों में आधी के साथ होगी बारिश, जानें- मौसम विभाग का पूर्वानुमान

बड़ी खबरें

View All

सुल्तानपुर

उत्तर प्रदेश