15 सितंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Weather Update : अगले 24 घंटों में आधी के साथ होगी बारिश, जानें- मौसम विभाग का पूर्वानुमान

Sultanpur Weather Forecast- मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि सुलतानपुर जिले में अगले 24 घंटों में आंधी के साथ बूंदाबांदी होने की संभावना
less than 1 minute read
Google source verification
Sultanpur Weather Forecast

पत्रिका न्यूज नेटवर्क
सुलतानपुर. Sultanpur Weather forecast . शनिवार रात से आसमान में बादलों की मौजूदगी के बीच रविवार सुबह आई आंधी और कहीं-कहीं हुई बूंदाबांदी के बीच लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिली है। दिन में भी बादलों और सूर्यदेव के बीच लुकाछिपी का खेल जारी रहा। रविवार को सुलतानपुर में अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो बीते दिनों 40 डिग्री के पार पहुंच गया था। आसमान में मौजूद हल्के बादलों के बाद मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि अगले 24 घण्टों में मौसम में परिवर्तन की संभावना है। इस दौरान आसमान में बादल छाए रहेंगे और आंधी आने के साथ ही बूंदाबांदी की संभावना है।

आचार्य नरेन्द्रदेव कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय कुमारगंज अयोध्या से संचालित कृषि विज्ञान केन्द्र कठौरा के कृषि विज्ञानी डॉ. आरके आनन्द एवं कृषि विज्ञान केन्द्र वरासिन के मौसम विज्ञानी डॉ. जेपी तिवारी ने बताया कि अगले तीन दिनों में सुलतानपुर और आसपास के जिलों में पछुआ हवाओं के चलने से तापमान में आंशिक कमी आएगी। मौसम विभाग ने यह भी पूर्वानुमान लगाया है कि पछुआ हवाओं के कारण एक बार फिर मौसम में बदलाव आ सकता है। जिसमें आंधी के साथ बूंदाबांदी होने की संभावना रहेगी।

यह भी पढ़ें : फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, जानें- मौसम विभाग का पूर्वानुमान

By- राम सुमिरन मिश्र

बड़ी खबरें

View All

सुल्तानपुर

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग