पत्रिका न्यूज नेटवर्क
सुलतानपुर. Sultanpur Weather forecast . मौसम में अचानक से हुए बदलाव ने पिछले कुछ दिनों से सुलतानपुर सहित कई जिलों में चिलचिलाती धूप, गर्मी और उमस से राहत पहुंचा दी है। रविवार की रात से मौसम ने करवट लेना शुरू कर दिया था और उसके बाद रात से ही हो रही बूंदाबांदी सोमवार को दोपहर बाद तक जारी रही। मंगलवार को भी सुबह से आसमान में काले-काले बादल छाये हैं। हालांकि, बीच-बीच में सूर्येदेव बादलों को चीरकर निकल आते हैं। फिलहाल, बीते हफ्ते के मुकाबले गर्मी से राहत है। आज अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस तक रहने की उम्मीद है। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि आगामी 06 मई तक बदली और हल्की वर्षा की स्थिति बने रहने की संभावना है।