सुल्तानपुर

इस सपा नेता अखिलेश को बताया विकास पुरुष, कहा- चुनाव जीते तो जिले के लिये करेंगे ये काम

समाजवादी पार्टी के नेता व पूर्व सांसद मोहम्मद ताहिर खां ने जिले के विकास कार्यों को लेकर बीजेपी पर निशाना साधा...
2 min read
SP Leader mohammad tahir khan
इस सपा नेता अखिलेश को बताया विकास पुरुष, कहा- चुनाव जीते तो जिले के लिये करेंगे ये काम

सुलतानपुर. समाजवादी पार्टी के नेता व पूर्व सांसद मोहम्मद ताहिर खां ने जिले के विकास कार्यों को लेकर बीजेपी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि देश को प्रधानमंत्री (स्व. राजीव गांधी ) और मुख्यमंत्री (स्व. श्रीपति मिश्र ) तक देने वाला जिला आज भी विकास की राह तक रहा है। सपा अध्यक्ष की तारीफ करते हुए सपा नेता ने कहा कि अखिलेश यादव ही विकास पुरुष हैं। उनके मुख्यमंत्रित्व काल में जो विकास प्रदेश का हुआ, वैसा विकास उसके पहले और बाद में नहीं हुआ।

केंद्र व प्रदेश सरकार पर निशाना साधते हुए सपा नेता ने कहा कि नरेंद्र मोदी और योगी आदित्यनाथ की सरकार में लोग पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों से परेशान हैं। पेट्रोलियम पदार्थों की कीमत बढ़ने से बढ़ी महंगाई ने लोगों की कमर तोड़ दी है। प्रदेश और जिले में अराजकता का माहौल है, लेकिन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कहते हैं कि कानून व्यवस्था ठीक है।

सांसद बने तो करेंगे ये काम
पूर्व सांसद ने कहा सुल्तानपुर जिले का विकास एक जगह ठहरा हुआ है। उन्होंने कहा कि इस बार वह चुनाव लड़ेंगे और अगर सांसद चुने गये तो संसद में जिला अस्पताल के नवीनीकरण और स्वास्थ्य समस्याओं को लेकर सुलतानपुर में मेडिकल कॉलेज लाने का काम करेंगे। साथ ही जिले में इंजीनियरिंग कॉलेज भी बनवाया जाएगा। साथ ही स्वतंत्रता सेनानियों के परिवारों को राष्ट्रीय परिवार घोषित कराने के लिए सदन में मामला उठाएंगे और बहस कराएंगे।

हवा-हवाई हैं डिप्टी सीएम के दावे
पूर्व सांसद मोहम्मद ताहिर ने कहा कि प्रदेश के पीडब्ल्यूडी मंत्री एवं उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य दावा करते हैं कि प्रदेश की सड़कें गड्ढामुक्त हैं, जबकि सच्चाई यह है कि प्रदेश की एक भी सड़क गढ्ढामुक्त नहीं है। पूरे जिले की सड़कें गड्ढों में तब्दील हो गई हैं।

उम्मीदों की साइकिल चलती जाएगी
पूर्व सांसद मोहम्मद ताहिर ने कहा कि हिंदुस्तान के सबसे पुराने शहर वाराणसी (बनारस) की संस्कृति और सामाजिक भाईचारे का संदेश लेकर समाजवादी नौजवानों का एक जत्था सुलतानपुर आया, जिनके स्वागत में जिलाध्यक्ष रघुवीर यादव, पूर्व सांसद और अन्य समाजवादी पार्टी के नेता और कार्यकर्ता कंधे से कंधा मिलाकर खड़े रहे। उन्होंने कहा कि यह उम्मीदों की साइकिल है, जो चलती जाएगी।

Published on:
10 Sept 2018 02:02 pm
Also Read
View All
राहुल गांधी को बड़ी राहत; सुल्तानपुर के MP-MLA कोर्ट ने खारिज की निगरानी याचिका, क्या है मामला?

‘शासन भी मेरा और प्रशासन भी मेरा है’ BJP की महिला नेता ने चौकी में ही जड़ दिया युवक को थप्पड़; सुल्तानपुर का वीडियो वायरल

CM Yogi Sultanpur Visit: ‘पवित्र अयोध्या की प्रतिष्ठा धूमिल करने का अभियान चला रही सपा-कांग्रेस’, सुल्तानपुर में CM योगी का अखिलेश पर हमला

Sultanpur Accident: शादी का कार्यक्रम निपटाकर लौट रहे दो सगे भाइयों की सड़क हादसे में मौत, मां- बाप का रो- रो कर बुरा हाल

मशहूर कवि कुमार विश्वास और AAP के पूर्व मंत्रियों को कोर्ट का नोटिस, 15 मई को हाजिर होने के निर्देश