IMD cold day alert मौसम विभाग के अनुसार यूपी में सुल्तानपुर, बाराबंकी, अयोध्या पिछले 24 घंटे में सबसे ठंडे जिले रहे। यहां पर कोल्ड डे का तापमान दर्ज किया गया। अगले कुछ दिनों तक यही स्थिति बनी रहेगी।
IMD cold day alert, मौसम विभाग के अनुसार पिछले 24 घंटे में सुल्तानपुर का तापमान उत्तर प्रदेश में सबसे कम दर्ज किया गया। यहां का न्यूनतम तापमान 4.5 डिग्री रिकॉर्ड किया गया है। जबकि बाराबंकी का 4.8 डिग्री दर्ज हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार सुल्तानपुर में आसमान में बादल छाए रहेंगे। उत्तर-पूर्व दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगी। 22 दिसंबर को भी आसमान में बादल छाए रहने की संभावना है। पश्चिम और उत्तर-पश्चिम दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगी। इस हफ्ते तापमान में काफी गिरावट आएगी।
मौसम विभाग के अनुसार उत्तर प्रदेश में पिछले 24 घंटे में सुल्तानपुर का तापमान सबसे कम दर्ज किया गया। यहां का न्यूनतम तापमान 4.7 डिग्री दर्ज किया गया। जो सामान्य से 3.5 डिग्री कम है, जबकि बाराबंकी का 4.8 डिग्री दर्ज किया गया। जो सामान्य से 4 डिग्री कम है। इसी प्रकार अयोध्या में 5 डिग्री, बरेली का 5.1 डिग्री और शाहजहांपुर का 5.2 डिग्री दर्ज किया गया।
इटावा, कानपुर नगर, हरदोई, लखीमपुर खीरी, फुरसतगंज आदि जिलों का तापमान 8 डिग्री से कम दर्ज किया गया है। जबकि बनारस, बस्ती, बांदा, फतेहपुर, फुरसतगंज, बहराइच, उरई, झांसी, आगरा, अलीगढ़, बुलंदशहर, मुरादाबाद, नजीबाबाद और मुजफ्फरनगर का तापमान 10 या 10 डिग्री से कम दर्ज किया गया है।
मौसम विभाग के अनुसार बांदा का तापमान सबसे अधिक 25.4 डिग्री दर्ज किया गया। जबकि झांसी का तापमान 24.3, फतेहगढ़ का 21 डिग्री, लखीमपुर खीरी का 21, प्रयागराज का 20 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। अधिकतम तापमान में सबसे कम बरेली का तापमान दर्ज किया गया है। यहां का अधिकतम तापमान 13.2 डिग्री दर्ज किया गया है। जबकि शाहजहांपुर का 13.9, बाराबंकी का 14.5, अयोध्या का 14, सुल्तानपुर का 14.5, बहराइच का 15.4, हरदोई का 15 डिग्री दर्ज किया गया है। प्रदेश के अन्य हिस्सों में तापमान 20 से कम दर्ज किया गया है।