सुल्तानपुर

वाराणसी से अयोध्या जा रही टूरिस्ट बस सुलतानपुर में डिवाइडर और बिजली के खंभे से टकराई; 12 श्रद्धालु घायल

Sultanpur Bus Accident: सुलतानपुर में वाराणसी से अयोध्या जा रही एक क्रूज़र गाड़ी का पिछला टायर फटने से वह अनियंत्रित होकर बिजली के पोल से टकरा गई। हादसे में 12 श्रद्धालु घायल हुए, जिनमें 5 को जिला अस्पताल रेफर किया गया।
2 min read
• •
Updated: 31 Jul 2026, 1:10 PM IST
sultanpur bus accident 12 pilgrims injured
Sultanpur Bus Accident

Sultanpur Bus Accident: उत्तर प्रदेश के सुलतानपुर जिले में शुक्रवार (31 जुलाई) की सुबह वाराणसी से अयोध्या जा रही एक क्रूज़र गाड़ी हादसे का शिकार हो गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार सुबह करीब 5:15 बजे वाहन का पिछला टायर अचानक फट गया, जिससे चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका। असंतुलित हुई क्रूज़र सड़क किनारे लगे बिजली के पोल से टकरा गई। हादसे में वाहन में सवार कई श्रद्धालु घायल हो गए।

मध्य प्रदेश के शिवढ़ी निवासी थे सभी यात्री

पुलिस के अनुसार क्रूज़र में चालक सहित कुल 15 लोग सवार थे। सभी यात्री मध्य प्रदेश के शिवढ़ी के रहने वाले बताए जा रहे हैं और अयोध्या में दर्शन के लिए जा रहे थे। टायर फटने के बाद हुए इस हादसे में वाहन में बैठे लोगों को चोटें आईं, जिसके बाद स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस और एम्बुलेंस को सूचना दी।

पुलिस ने तुरंत संभाला मोर्चा

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम, एम्बुलेंस और चिकित्सक तत्काल मौके पर पहुंच गए। घायलों को बिना देरी किए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लम्भुआ पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने सभी का उपचार शुरू किया। पुलिस ने भी मौके पर पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्य में सहयोग किया और स्थिति को पूरी तरह नियंत्रण में रखा।

12 घायल सीएचसी पहुंचे, 5 जिला अस्पताल रेफर

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र

हादसे में घायल 12 लोगों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लम्भुआ लाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने 5 घायलों की स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। अन्य घायलों का उपचार स्थानीय स्तर पर जारी है। राहत की बात यह रही कि इस दुर्घटना में किसी भी व्यक्ति की मौत नहीं हुई है।

एएसपी ने बताया- कानून व्यवस्था पूरी तरह सामान्य

अपर पुलिस अधीक्षक वृज नारायण सिंह ने बताया कि 31 जुलाई की सुबह वाराणसी से अयोध्या जा रही क्रूज़र का पिछला टायर फटने के कारण वाहन अनियंत्रित होकर बिजली के पोल से टकरा गया। उन्होंने कहा कि सभी घायलों का उपचार कराया जा रहा है, किसी की मृत्यु की सूचना नहीं है और मौके पर कानून व्यवस्था पूरी तरह सामान्य है।

जांच में जुटी पुलिस

पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहन को कब्जे में लेकर अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। हादसे के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। प्रारंभिक जांच में दुर्घटना का मुख्य कारण वाहन का पिछला टायर फटना माना जा रहा है। पुलिस का कहना है कि मामले में नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Updated on:
31 Jul 2026, 1:10 PM IST
Published on:
Also Read
View All
राहुल गांधी के बरी होने के फैसले को चुनौती देंगे शिकायतकर्ता विजय मिश्रा, बोले- कोर्ट के आदेश के खिलाफ करेंगे अपील

अमित शाह मानहानि मामले में सुल्तानपुर कोर्ट ने राहुल गांधी को किया बरी, जानिए 2018 में क्या हुआ था

राहुल गांधी मानहानि केस: सुल्तानपुर की एमपी-एमएलए कोर्ट में आज फैसला, शिकायतकर्ता के वकील बोले- दोषी पाए गए तो दो साल तक की सजा संभव

राहुल गांधी के बरी होने पर कांग्रेस नेता आराधना मिश्रा मोना बोलीं- यह ज्यूडिशियरी की बहुत बड़ी जीत है

सुल्तानपुर में आधी रात पुलिस की दबिश से हड़कंप, दीवार फांद घर में घुसने का वीडियो वायरल