सुल्तानपुर

सुलतानपुर में ड्रेन में डूबीं पांच लड़कियां, चार के शव बरामद, एक की तलाश जारी

सुलतानपुर (Sultanpur) में धनतेरस के दिन जयसिंहपुर के मोतिगरपुर के पेमापुर गांव में मातम छा गया। पूरे गांव की खुशियां काफूर हो गई। पेमापुर गांव के बगल से गुजरी कूरेभार ड्रेन में पांच किशोरियां (Five girls drowned) डूब गईं।  

2 min read
सुलतानपुर में ड्रेन में डूबीं पांच लड़कियां, चार के शव बरामद, एक की तलाश जारी

सुलतानपुर में धनतेरस के दिन जयसिंहपुर के मोतिगरपुर के पेमापुर गांव में मातम छा गया। पूरे गांव की खुशियां काफूर हो गई। पेमापुर गांव के बगल से गुजरी कूरेभार ड्रेन में पांच किशोरियां डूब गईं। शोर-शराबा सुनकर जब ग्रामीण मौके पर पहुंचे तो ड्रेन से चार किशोरियों के शव निकाल लिए जबकि एक लड़की लापता है। पुलिस और ग्रामीण तलाश में जुटे हैं। बताया जा रहा है कि, शनिवार दोपहर करीब 2 बजे 5 लड़कियां दिवाली पर घरौंदा बनाने के लिए मिट्टी लेने गई थीं। सभी मिट्‌टी निकालने के बाद ड्रेन में ही नहाने लगीं। तभी पांचों गहरे पानी में चली गईं और डूब गईं। साथ गईं अन्य बच्चियों ने भागकर इसकी सूचना गांव वालों को दी। देखते ही देखते ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पाकर जयसिंहपुर पुलिस मौके पर पहुंची। चारों लड़कियों के शव पोस्टमॉर्टम को भेजे। साथ ही लापता किशोरी के शव की तलाश शुरू कराई। मौके पर क्षेत्राधिकारी जयसिंहपुर प्रशांत सिंह, एसओ मोतिगरपुर राजकुमार वर्मा और भारी संख्या में पुलिस फोर्स मौजूद है।

लाशों से लिपटकर रोने लगे परिजन

सूचना मिलने पर ग्रामीणों ने आनन.फानन में 4 लड़कियों के शव निकाल लिए। इनमें पेमापुर खजुरी की रहने वाली आसमीन (15 वर्ष) पुत्री मुन्नू, आशिया (15 वर्ष) पुत्री पिंटू, नंदिनी (14 वर्ष) पुत्री फिरोज, अंजान (13 वर्ष) पुत्री उस्मान शामिल हैं। खुशी ;13द्ध पुत्री शमीम की तलाश चल रही है। हादसे के बाद गांव में चीख.पुकार मच गई। लड़कियों के परिजन लाशों से लिपटकर रोने लगे।

बच्चियां नट बिरादरी की, आवश्यक कार्रवाई जारी . एसओ मोतिगरपुर

मौके पर एसओ मोतिगरपुर राजकुमार वर्मा पुलिस फोर्स के साथ मौजूद हैं। एसओ मोतिगरपुर ने बताया की बच्चियां नट बिरादरी की हैं। आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

Published on:
22 Oct 2022 05:19 pm
Also Read
View All