सुल्तानपुर

गर्लफ्रेंड की हादसे में मौत के बाद प्रेमी बोला- जब वो नहीं रही तो मैं जिंदा रहकर क्या करूं

Sultanpur News: यूपी के सुल्तानपुर में गर्लफ्रेंड की सड़क हादसे में मौत के बाद 25 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सुसाइड से पहले उसने इंस्टाग्राम पर भावुक पोस्ट किया। जानिए क्या है मामला।

2 min read
AI Generated Photo

Sultanpur News: यूपी के सुल्तानपुर जिले के लंभुआ कोतवाली क्षेत्र के भागीरथ पट्टी, घाटमपुर उत्तरी गांव में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। 25 वर्षीय विनीत ने अपनी गर्लफ्रेंड अर्पिता की मौत के तीन दिन बाद फांसी लगाकर जान दे दी।

दोनों करीब तीन साल से एक-दूसरे को जानते थे और एक कपड़े की दुकान पर साथ काम करते थे। वहीं से दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं और रिश्ता प्यार में बदल गया। 25 फरवरी की दोपहर अर्पिता अपने भाई के साथ बाजार गई थी। रास्ते में एक कार ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में अर्पिता की मौत हो गई।

ये भी पढ़ें

पति संग मिलकर प्रेमिका ने एक्स लिव-इन पार्टनर को पेट्रोल डालकर फूंका, वजह कर देगी हैरान

'मेरी जान ही इस दुनिया में नहीं रही तो मैं जी के क्या करूंगा'

28 फरवरी को विनीत का शव गांव से करीब 8 किलोमीटर दूर एक बाग में फांसी के फंदे से लटका मिला। पुलिस ने मोबाइल लोकेशन के आधार पर उसे खोजा। सुसाइड से पहले विनीत ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया था। उसमें उसने कहा था “हेलो भाई… ये मेरा आखिरी वीडियो है। जब मेरी जान ही इस दुनिया में नहीं रही तो मैं जी के क्या करूंगा। मुझे माफ करना भाई लोग, बाय।” पुलिस को उसकी जेब से एक प्रेम पत्र भी मिला। शव को पोस्टमॉर्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया।

शव की कब्र खोदने लगा बॉयफ्रेंड

परिजनों के मुताबिक, अर्पिता की मौत की खबर मिलते ही विनीत सदमे में चला गया। वह लड़की के घर पहुंचा, जहां रोते-रोते बेहोश हो गया। बाद में जब उसे पता चला कि अर्पिता को दफना दिया गया है, तो वह सीधे कब्रिस्तान पहुंच गया। बताया गया कि वह कब्र खोदने लगा था। वहां मौजूद लोगों ने उसे रोका, जिसके बाद वह वहां से चला गया। घर लौटने के बाद वह किसी से बात नहीं कर रहा था। खाना-पीना भी छोड़ दिया था। कुछ ही देर बाद वह फिर घर से निकल गया और वापस नहीं लौटा।

गर्लफ्रेंड की कब्र के पास ही किया गया अंतिम संस्कार

शनिवार शाम पोस्टमॉर्टम के बाद विनीत के शव को गांव लाया गया। परिजनों ने उसे अर्पिता की कब्र के बगल में ही दफना दिया। विनीत तीन भाइयों में सबसे छोटा था। चौथी कक्षा तक पढ़ाई की थी। उसके पिता की पांच साल पहले मौत हो चुकी थी। परिवार का कहना है कि अर्पिता की मौत के बाद वह पूरी तरह टूट गया था। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Also Read
View All