सुल्तानपुर

समान अवसर के आधार पर लोगो को न्याय सुलभ व सुनिश्चित कराना हमारा ध्येय – पूनम सिंह

लोगों को कानून की जानकारी देने के लिए लम्भुआ तहसील क्षेत्र में विधिक साक्षरता मिशन के तहत कार्यक्रम आयोजित किया गया।
2 min read
sultanpur
समान अवसर के आधार पर लोगो को न्याय सुलभ व सुनिश्चित कराना हमारा ध्येय - पूनम सिंह

सुलतानपुर. लोगों को कानून की जानकारी देने के लिए लम्भुआ तहसील क्षेत्र में विधिक साक्षरता मिशन के तहत कार्यक्रम आयोजित किया गया।


समानता के आधार पर सुलभ होगा न्याय
समानता के आधार पर लोगों को न्याय सुलभ सुनिश्चित कराना विधिक सेवा प्राधिकरण का उद्देश्य है । उक्त विचार लम्भुआ ब्लॉक परिसर के लाभार्थी मिलन केंद्र में आयोजित जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सुल्तानपुर की साक्षरता एवं जागरूकता शिविर में सचिव पूनम सिंह ने व्यक्त की। मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की। साक्षरता एवं जागरूकता शिविर को संबोधित करते हुए कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों, गरीब बस्तियों या स्लम कालोनियों में समस्त कमजोर वर्गों को उनके अधिकारों के साथ ही लोक अदालतों के माध्यम से विवादों को सुलझाने के लिए प्रोत्साहित करने के लिए, शिक्षित करने के प्रयोजन से विधिक सहायता शिविर का आयोजन किया जाता है।


प्राधिकरण निर्धनों को मुफ्त में उपलब्ध कराता है सेवा
कार्यक्रम में आए पूर्व जिला जज आर पी शुक्ला ने कहा कि आर्थिक निर्बलता या किसी अन्य निर्धनता के कारण कोई नागरिक न्याय प्राप्त करने से वंचित ना रहे ऐसे व्यक्तियों को प्राधिकरण निशुल्क सेवा उपलब्ध कराता है । कार्यक्रम में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव पूनम सिंह ने उज्ज्वला योजना के तहत 5 लाभार्थियों को गैस चूल्हा, प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत चयनित 5 लाभार्थियों को प्रमाण पत्र, स्वच्छ भारत मिशन के तहत 10 लाभार्थियों को शौचालय के लिए चेक, 10 वृद्धों को छड़ी तथा 5 लोगों का हेलमेट वितरित किया गया ।


हुआ वृक्षारोपण
ब्लॉक परिसर में अतिथियों द्वारा पौधरोपण भी किया गया। कार्यक्रम में उप जिलाधिकारी डॉ रमेश कुमार शुक्ला ,पुलिस उपाधीक्षक दलबीर सिंह, खंड शिक्षा अधिकारी अश्वनी सिंह, डॉ लक्ष्मण गांधी, वीडियो अमरनाथ शुक्ला, तहसीलदार पीयूष श्रीवास्तव, ग्राम प्रधान लम्भुआ पूनम अग्रहरि , लिपिक हरीराम, एडवोकेट आशीष अग्रवाल, सतीश पांडे, श्रद्धांजलि झां, कोतवाल आशुतोष मिश्रा, विजय अग्रहरि, समेत तमाम गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Published on:
04 Aug 2018 01:38 pm
Also Read
View All
वाराणसी से अयोध्या जा रही टूरिस्ट बस सुलतानपुर में डिवाइडर और बिजली के खंभे से टकराई; 12 श्रद्धालु घायल

राहुल गांधी को बड़ी राहत; सुल्तानपुर के MP-MLA कोर्ट ने खारिज की निगरानी याचिका, क्या है मामला?

‘शासन भी मेरा और प्रशासन भी मेरा है’ BJP की महिला नेता ने चौकी में ही जड़ दिया युवक को थप्पड़; सुल्तानपुर का वीडियो वायरल

CM Yogi Sultanpur Visit: ‘पवित्र अयोध्या की प्रतिष्ठा धूमिल करने का अभियान चला रही सपा-कांग्रेस’, सुल्तानपुर में CM योगी का अखिलेश पर हमला

Sultanpur Accident: शादी का कार्यक्रम निपटाकर लौट रहे दो सगे भाइयों की सड़क हादसे में मौत, मां- बाप का रो- रो कर बुरा हाल