सुल्तानपुर

Weather Update : आसमान में बादलों का डेरा, अगले 24 घंटों में बारिश के साथ ओलावृष्टि का भी पूर्वानुमान

Sultanpur Weather Farecast : कृषि विज्ञान केन्द्र वरासिन सुलतानपुर के मौसम पर्वेक्षक डॉ. आरआर सिंह का कहना है कि मंगलवार और बुधवार को मौसम करवट बदलेगा, जनपद के कुछ इलाकों में ओलावृष्टि भी हो सकती है
less than 1 minute read
• •
Updated: 22 Mar 2021, 6:48 PM IST
mausam.jpg

पत्रिका न्यूज नेटवर्क
सुलतानपुर. Sultanpur Weather Farecast. मौसम का मिजाज एक बार फिर से बदल गया है। रविवार से आसमान में बादलों की आवाजाही जारी है। सोमवार को सुलतानपुर में दिन की शुरुआत हल्की बदली और पछुआ हवाओं के साथ हुई। दिन में मौसम साफ रहा, लेकिन दोपहर बाद करीब दो बजे से आसमान में एक बार फिर बादल छाने लगे और शाम चार तक पूरा आसमान बादलों को घिर गया और आंधी के आसार नजर आने लगे। मौसम विभाग का पूर्वानुमान अगले 24 घंटों में सुलतानपुर सहित आसपास के कई जिलों बारिश हो सकती है। कहीं-कहीं ओलावृष्टि का भी पूर्वानुमान है।

पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के चलते सुलतानपुर और आसपास के जिलों में भी बारिश होने के आसार है। खासतौर से मंगलवार और बुधवार को बारिश के साथ कुछ इलाकों में ओलों के गिरने की संभावना भी मौसम विभाग की ओर से जताई गई है। वहीं, ओले गिरने की संभावना ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है, क्योंकि इससे गेंहू की फसल को भारी नुकसान हो सकता है।

मौमस विभाग का पूर्वानुमान- बारिश संग हो सकती है ओलावृष्टि
कृषि विज्ञान केन्द्र वरासिन सुलतानपुर के मौसम पर्वेक्षक डॉ. आरआर सिंह का कहना है कि मंगलवार और बुधवार को मौसम करवट बदलेगा। अगले 24 घंटों में जनपद के कुछ इलाकों में ओलावृष्टि भी हो सकती है, जिसके चलते अधिकतम और न्यूनतम तापमान में भी कमी आएगी। लोगों को हल्की गुलाबी ठंड का एहसास होगा।

By- राम सुमिरन मिश्र

Updated on:
22 Mar 2021, 6:48 PM IST
Published on:
Also Read
View All
राहुल गांधी के बरी होने के फैसले को चुनौती देंगे शिकायतकर्ता विजय मिश्रा, बोले- कोर्ट के आदेश के खिलाफ करेंगे अपील

अमित शाह मानहानि मामले में सुल्तानपुर कोर्ट ने राहुल गांधी को किया बरी, जानिए 2018 में क्या हुआ था

राहुल गांधी मानहानि केस: सुल्तानपुर की एमपी-एमएलए कोर्ट में आज फैसला, शिकायतकर्ता के वकील बोले- दोषी पाए गए तो दो साल तक की सजा संभव

राहुल गांधी के बरी होने पर कांग्रेस नेता आराधना मिश्रा मोना बोलीं- यह ज्यूडिशियरी की बहुत बड़ी जीत है

सुल्तानपुर में आधी रात पुलिस की दबिश से हड़कंप, दीवार फांद घर में घुसने का वीडियो वायरल