31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Weather Update : तेज हवाओं के साथ बारिश-ओलावृष्टि की संभावना, मौसम विभाग के पूर्वानुमान ने बढ़ाई किसानों की धुकधुकी

Sultanpur Weather Forecast : आचार्य नरेन्द्रदेव कृषि एवं प्रद्योगिकी विश्विद्यालय कुमारगंज अयोध्या के मौसम पर्वेक्षक डॉ. अमरनाथ मिश्र ने बताया कि अगले 48 घण्टों में आसमान में बादल छाये रहने, बारिश होने के साथ ओलावृष्टि होने की संभावना है
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सुल्तानपुर

•

image

Hariom Dwivedi

•

Updated: 13 Mar 2021, 1:57 PM IST

photo_2021-03-13_13-52-19.jpg

पत्रिका न्यूज नेटवर्क
सुलतानपुर. Sultanpur Weather forecast . मौसम विज्ञानियों के पूर्वानुमान के मुताबिक ही मौसम ने फिर से पलटा खाया। शुक्रवार दोपहर बाद हुई बारिश और आंधी के बाद शनिवार को सुबह से ही आसमान में बादल छा गये। सुबह करीब 10 बजे बूंदाबांदी हुई। इसके बाद तेज हवाएं चलनी शुरू हो गईं। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि अगले दो दिनों तक आसमान में ऐसे ही बदली छाई रहेगी। इस बीच तेज हवाओं के साथ ओलावृष्टि और बारिश होने की भी संभावना है। मौसम विभाग की चेतावनी के बाद किसानों की चिंता बढ़ गई है। किसानों का कहना है कि अगर बारिश हुई तो फसलों को बड़ा नुकसान होना निश्चित है।

शुक्रवार को दिन भर आसमान में घने बादल मंडराते रहे। दोपहर में हल्की बारिश भी हुई और दोपहर बाद करीब 40 किमी प्रति घन्टे की रफ्तार से आई धूल भरी आंधी के बाद गरज चमक के साथ बौछारें पड़ने लगीं। शनिवार को भी बूंदाबांदी के बाद आसमान में बादल छाये हैं। मौसम विभाग के अनुसार जम्मू कश्मीर के पास बने पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से अभी अगले 48 घण्टों तक आसमान में बादल छाए रहने के साथ बारिश की संभावना है।

यह भी पढ़ें : जानें- क्या हैं पछुआ हवायें, जिनके चलने पर बढ़ जाती है ठिठुरन भरी ठंड

मौसम विभाग का पूर्वानुमान
आचार्य नरेन्द्रदेव कृषि एवं प्रद्योगिकी विश्विद्यालय कुमारगंज अयोध्या के मौसम पर्वेक्षक डॉ. अमरनाथ मिश्र ने बताया कि अगले 48 घण्टों में मौसम में किसी खास परिवर्तन की संभावना नहीं है। आसमान में बादल छाये रहने, बारिश होने के साथ ओलावृष्टि होने की संभावना है। इस दौरान तेज हवाएं भी चलेंगी। वहीं, सुलतानपुर के वरिष्ठ मौमस वैज्ञानिक डॉ. आरआर सिंह ने कहा कि आसमान में बादल छाए रहने के साथ ओला पड़ने की संभावना है। उन्होंने कहा कि ओलावृष्टि होने से फसलें गिरकर बर्बाद हो जाएंगी। इससे किसानों का बड़ा नुकसान संभव है।

यह भी पढ़ें : फसलों के लिए घातक है हर दिन मौसम का बदलता मिजाज

By- राम सुमिरन मिश्र

बड़ी खबरें

View All

सुल्तानपुर

उत्तर प्रदेश