
पत्रिका न्यूज नेटवर्क
सुलतानपुर. Sultanpur Weather Forcast. पिछले तीन दिनों से तेज धूप होने के कारण तापमान में वृद्धि हुई है, जिसके चलते लोगों को गर्मी का एहसास होना शुरू हो गया है। वह भी गर्मी इस तरह कि लोगों को दिन में पसीना आ गया। लेकिन, आने वाले वक्त मे मौसम में तेजी से बदलाव दिखाई दे रहा है। मौसम विभाग ने अगले 48 घण्टों में आसमान में बादल छाए रहने और हल्की बूंदाबांदी के साथ आंधी-तूफान की संभावना जताई है।
जिले में मौसम हर रोज बदल रहा है। सुबह से धूप पूरी तरह खिली हुई है। हवाओं का चलना लगभग बंद है। लेकिन, 13 मार्च से मौसम करवट बदलेगा, जिसके चलते तेज गरज के साथ हल्की बूंदाबादी होने के भी आसार हैं। केएनआई के मौसम जानकर डॉ. सूर्यप्रकाश मिश्र के अनुसार पिछले तीन दिनों से पड़ रही तेज गर्मी से लोगों को छुटकारा मिलने वाला है। उन्होंने बताया कि 13 मार्च से मौसम करवट बदलेगा। आसमान में बादल छाए रहने और बूंदाबांदी होने के साथ साथ आंधी तूफान आने की संभावना है।
यह भी पढ़ें : फसलों के लिए घातक है हर दिन मौसम का बदलता मिजाज
By- राम सुमिरन मिश्र
Updated on:
11 Mar 2021, 4:42 PM IST
Published on:
11 Mar 2021, 4:38 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.