सुल्तानपुर

Weather Update : अगले 24 घंटों में आंधी-पानी की संभावना, जानें- क्या है मौसम विभाग का पूर्वानुमान

Sultanpur Weather Forecast. कृषि विज्ञान केन्द्र वरासिन सुलतानपुर के मौसम विज्ञानी डॉ. जेपी तिवारी ने अनुमान लगाया है कि अगले 24 घण्टों में सुलतानपुर समेत पूर्वी उत्तर प्रदेश के कुछ अन्य जिलों में धूल भरी आंधी के साथ बौछारें पड़ सकती
less than 1 minute read
• •
Updated: 17 Apr 2021, 3:02 PM IST
mausam.jpg

पत्रिका न्यूज नेटवर्क
सुलतानपुर. Sultanpur Weather forecast . मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है। कभी धूल भरी आंधी और बूंदाबादी से पारा गिरता है तो अगले ही दिन पारे के तेवर चढ़ जाते हैं। शनिवार को सुबह से आसमान में बादल छाने लगे, बावजूद गर्मी झुलसाती रही। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि अगले 24 घंटों में सुलतानपुर समेत पूर्वी उत्तर प्रदेश के कुछ अन्य जिलों में धूल भरी आंधी के साथ बौछारें पड़ने का पूर्वानुमान है। शनिवार को सुलतानपुर में अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया।

सुलतानपुर जिले में शुक्रवार शाम से ही मौसम ने करवट बदली और देखते ही देखते आसमान में बदली छा गई और रात करीब 3 बजे आंधी के साथ कहीं कहीं बौछारें पड़ीं। दिन में जिले का अधिकतम तापमान 41 डिग्री के पार चला गया था, लेकिन रात में आई आंधी और बौछारें पड़ने के बाद तापमान में एक बार फिर गिरावट दर्ज की गई, जो गिरकर 19.5 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया।

क्या कहते हैं मौसम विज्ञानी
कृषि विज्ञान केन्द्र वरासिन के मौसम विज्ञानी डॉ. जेपी तिवारी ने अनुमान लगाया है कि अगले 24 घण्टों में सुलतानपुर समेत पूर्वी उत्तर प्रदेश के कुछ अन्य जिलों में धूल भरी आंधी के साथ बौछारें पड़ने की आशंका है। सुलतानपुर में भी शनिवार रात तक धूल भरी तेज हवाएं चलने की संभावना है। डॉ. जेपी तिवारी ने बताया कि ऐसा पश्चिमी विक्षोभ के चलते मौसम में यह उठापटक हो रही है।

By- राम सुमिरन मिश्र

Published on:
Also Read
View All
राहुल गांधी के बरी होने के फैसले को चुनौती देंगे शिकायतकर्ता विजय मिश्रा, बोले- कोर्ट के आदेश के खिलाफ करेंगे अपील

अमित शाह मानहानि मामले में सुल्तानपुर कोर्ट ने राहुल गांधी को किया बरी, जानिए 2018 में क्या हुआ था

राहुल गांधी मानहानि केस: सुल्तानपुर की एमपी-एमएलए कोर्ट में आज फैसला, शिकायतकर्ता के वकील बोले- दोषी पाए गए तो दो साल तक की सजा संभव

राहुल गांधी के बरी होने पर कांग्रेस नेता आराधना मिश्रा मोना बोलीं- यह ज्यूडिशियरी की बहुत बड़ी जीत है

सुल्तानपुर में आधी रात पुलिस की दबिश से हड़कंप, दीवार फांद घर में घुसने का वीडियो वायरल